बेंगलुरु से पोस्ट होते थे ISIS के सिर कलम करने वाले वीडियो!
बेंगलुरु। अगस्त में जेम्स फोले, सितंबर में स्टीवन सोटोलॉफ और फिर पीटर कीसिग के साथ ही कुछ और नागरिकों के सिर कलम करने वाले डरावने वीडियोज कहीं और से नहीं बल्कि भारत की सिलिकॉन वैली कहलाने वाले बेंगलुरु से ट्विटर पर पोस्ट किए गए थे।

आईएसआईएस का ट्विटर हैंडल@shamiwitness जिसे बेंगलुरु से ऑपरेट किया जा रहा था उस पर इन वीडियोज की बाढ़ आते ही यह हैंडल वायरल हो जाता था।
बेंगलुरु से ट्विटर संभालता मेहदी
दरअसल मेहदी आईएसआईएस के लिए ट्विटर हैंडल को ऑपरेट करने वाले व्यक्ति का गलत नात है। ट्विटर पर एक्टिव होने के अलावा यह शख्स ब्लॉग पर भी सक्रिय था। मई 2013 से शमी विटनेस के नाम से चल रहा था।
इसब्लॉग के साथ ही ट्विटर हैंडल में उसने लिखा था, 'यह ब्लॉग उन खबरों और एनालिसिस के लिए है जो किसी भी तरह के अत्याचार को उखाड़ फेंकने में यकीन रखते हैं।'
जो इंट्रेस्ट मेहदी की ओर से ब्लॉग पर बताए गए हैं उनमें बिलाद एश शाम की सोच पर यकीन रखने वाले, सुन्नी क्रांति, जेहाद, लीबिया, आर्थिक संकट, इंडस्ट्री में यकीन रखने वाला, टेक्नोलॉजी और हिस्ट्री जैसे विषय शामिल हैं।
मेहदी की लोकेशन को काफी गुप्त रखा गया ताकि किसी भी तरह की जांच न हो सके। लेकिन जो थोड़ी बहुत जानकारी भी दी गई है, उससे साफ पता लगता है कि वह बेंगलुरु की एक फूड कंपनी में बतौर एग्जिक्यूटिव काम करता था।
वीडियो पोस्ट करते ही अकाउंट हो जाता वायरल
आईएसआईएस का यह अकाउंट उसके प्रमुख और प्राथमिक ट्विटर हैंडल में से एक था। इसी अकाउंट के जरिए आईएसआईएस सिर कलम करने वाले वीडियोज को पोस्ट करता और साथ ही साथ आईएसआईएस की गतिविधियों के बारे में ट्वीट किया जाता।
मेहदी की आईएसआईएस के कुछ लड़ाकों से हुई बातचीत भी काफी चौंकाने वाली रही। वह उनके सपोर्ट में काफी गुस्से में ट्वीट करता और उनकी उपलब्धियों का बखाने करने में सबसे आगे रहता। जैसे ही वह इस पर सिर कलम करने के वीडियो पोस्ट करता उसका ट्विटर हैंडल काफी वायरल हो जाता।
भारतीय एजेंसियां अब इस मामले की जांच में लग गई हैं। यह तो साफ हो चुका है कि वह बेंगलुरु में रहता था लेकिन उसकी राष्ट्रीयता और उसकी लोकेशन के बारे में अभी और जांच चल रही है। एजेंसियों का भी अब इस बात पर शक होने लगा है कि वह भारत का ही रहने वाला है।
सस्पेंड हुआ ट्विटर हैंडल
मेहदी आईएसआईएस की विचारधारा से काफी प्रभावित था और इसी वजह से उसे वर्ष 2013 में आईएसआईएस के लिए साइन किया गया था। वह आईएसआईएस के लिए कुछ भी करना चाहता था।
इसलिए उसने ट्विटर हैंडल की जिम्मेदारी ली और संगठन के सोशल मीडिया कैंपेन को आगे बढ़ाने का काम किया। मई 2013 से शुरू हुआ यह कैंपेन काफी सफल रहा। फिलहाल उसके ट्विटर हैंडल को सस्पेंड किया जा चुका है।
सिर्फ एक माह में उसके ट्विटर हैंडल को औसतन 2.5 मिलियन हिट मिले थे। वजहीं अगर उसके ब्लॉग की बात करें तो जैसे ही वह एक कॉपी पोस्ट करता उसे 18177 लोग विजिट कर डालते थे।
जब उसका ट्विटर हैंडल को सस्पेंड किया गया, उससे पहले उसने पोस्ट किया था, 'अल्लाह आईएसआईएस की रक्षा करे, उसे मजबूत करे और दुनिया में वह और बढ़े। जो लोग इसके खिलाफ लड़ाई कर रहे हैं, अल्लाह उनका खात्मा करे।'
उसके ब्लॉग पर @ElSaltador इस हैंडल के साथ उसे फॉलो करने के लिए लिखा था लेकिन जैसे ही कोई इस पर क्लिक करता वह उसके @shamiwitness पर पहुंच जाता।
क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वॉशिंगटन के थिंक टैंक वूड्रू विल्सन सेंटर फॉर स्कॉलर्स के साथ सीनियर प्रोग्राम एसोसिएट जुड़े माइकल कुगेलमैन ने इस बारे में वनइंडिया से बात की। उनके मुताबिक यह व्यक्ति बेंगलुरु में रहकर एक अच्छी और साफ सुथरी जिंदगी जी रहा था। चुपचाप तरीके से वह आईएसआईएस के प्रपोगैंडे को आगे बढ़ा रहा था और ट्विटर के जरिए लोगों की भर्ती कर रहा था।
कु्गेलमैन ने यह भी कहा कि अभी यह कहना कि यह व्यक्ति भारत का नागरिक है या नहीं थोड़ा मुश्किल है लेकिन जो कयास लगे हैं और जो जानकारियां उन्हें मिल रही हैं, उसके मुताबिक वह भारतीय नागरिक ही है।
कुगेलमैन के मुताबिक अब यह साफ हो चुका है कि छोटे तबके और गरीबी में जी रहे लोगों आतंकवादियों की विचारधारा का समर्थन करने लगे हैं। बहुत से गरीब लोग उनकी विचारधारा से प्रभावित हो रहे हैं।
आईएसआईएस सोशल मीडिया को अपने तरीके से प्रयोग करने में माहिर है। बेंगलुरु में काफी टेक सेवी और इंग्लिश बोलने में माहिर लोग रहते हैं। यह बात आईएसआईएस के लिए बड़े समर्थन की तरह है।
-
Bengaluru Tunnel Project: बेंगलुरु में बन रही सुरंग से लालबाग के पेड़ों को होगा नुकसान? सरकार ने बताया प्लान -
Bengaluru liquor ban: बेंगलुरू में 48 घंटे तक शराब पर लगा प्रतिबंध, इन इलाकों में रोकी गई बिक्री, क्या है वजह -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
World Water Day 2026: बढ़ती जा रही सिलिकॉन सिटी की प्यास, डरा देगा बेंगलुरु में पानी की किल्लत का सच -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत












Click it and Unblock the Notifications