बेंगलुरु नहीं पश्चिम बंगाल का रहने वाला है ISIS का ट्विटर ऑपरेटर
बेंगलुरु। अभी आपने पढ़ा (CLICK ON PREVIOUS) कि कैसे और क्यों बेंगलुरु से आईएसआईएस के ट्विटर हैंडल को ऑपरेट किया जा रहा था। अब जानिए आखिर कौन है मेहदी और उसका पश्चिम बंगाल से क्या नाता रहा है।

पूरा नाम है मेहदी मसरुर बिस्वास
शुक्रवार को ब्रिटेन के चैनल की ओर से खुलासा किया गया कि आईएसआईएस के टि्वटर हैंडल को बेंगलुरु से मेहदी नाम का शख्स ऑपरेट कर रहा था। अब यह बात सामने अ रही है कि इस व्यक्ति का पश्चिम बंगाल से गहरा नाता है।
इसका पूरा नाम है मेहदी मसरुर बिस्वास। यह बेंगलुरु की एक एमएनसी में काम करता था लेकिन यह पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। मेहदी के पश्चिम बंगाल के साथ कनेक्शन के बारे में उस समय पता चला जब इसने जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश यानी जेएमबी के पक्ष में ट्वीट किया। यह वहीं संगठन है जो अक्टूबर माह में बर्दवान में हुए ब्लास्ट के लिए जिम्मेदार है।
शुरुआती जांच के मुताबिक यह बातें पता लगी हैं कि मेहदी कुछ वर्षों पहले बेंगलुरु आया था। बेंगलुरु की एक कंपनी के लिए बतौर एग्जिक्यूटिव सेलेक्ट होने के बाद वह बेंगलुरु आया था।
आईएसआईएस में भर्ती किए गए बाकी लोगों की तरह इंटरनेट पर आईएसआईएस के प्रपोगेंडा मैटेरियल की मदद से उसका ब्रेन वॉश किया गया था।
सिर कलम करने के पीछे दिया तर्क
मेहदी ने तय किया था कि वह इराक चला जाएगा लेकिन अपने परिवार की वजह से वह रुक गया। वह जिस कंपनी में काम कर रहा था, वह उसे काफी अच्छी सैलरी दे रही थी। वह अपने परिवार में अकेला कमाने वाला था और ऐसे में उसे मदद करने के लिए वह यहीं पर रुक गया।
पिछले कई दावों पर अगर यकीन करें तो आईएसआईएस बाकी संगठनों की तुलना में अपने साथ काम करने वाले लड़कों को अच्छी सैलरी नहीं देती है।
ब्रिटिश चैनल 4 ने सबसे पहले उससे बात की और चैनल के साथ बातचीत में उसने आईएसआईएस की ओर से सिर कलम करने वाली घटनाओं के पीछे तर्क दिया। उसका कहना था कि इस्लाम में इसे पवित्र माना जाता है।
उसने ज्यादातर ट्वीट्स आईएसआईएस के लिए ही कीं लेकिन यह बात भी सच है कि उसने जेएमबी का भी समर्थन अपनी कई ट्वीटस कीं। कुछ ट्वीट तो इस तरह की थीं जिनसे इस बात का शक हुआ कि वह शायद बांग्लादेश का नागरिक है।
बाद में पता लगा कि वह पश्चिम बंगाल का नागरिक है जो बेंगलुरु में एक अच्छी नौकरी करने के मकसद से आया।
फेसबुक पर सुपरहीरो का जिक्र
बिस्वास का फेसबुक पर भी एक अकाउंट था और वह सक्रिय था। हालांकि फेसबुक पर उसने इन सबसे हटकर मैटेरियल पोस्ट किया था। फेसबुक पर उसकी प्रोफाइल फोटोग्राफ में उसने टीशर्ट पहनी है और उसने पार्टी, पिज्जा और हवाई को लेकर अपने शौक का जिक्र किया है।
उसके @shamiwitness अकाउंट की तुलना में फेसबुक पर काफी हटकर मैटर पोस्ट किया है और साथ ही सुपरहीरोज का जिक्र भी किया गया है।
-
World Water Day 2026: बढ़ती जा रही सिलिकॉन सिटी की प्यास, डरा देगा बेंगलुरु में पानी की किल्लत का सच -
Bengaluru second Airport: आखिर बेंगलुरु में दूसरा एयरपोर्ट कहां बनेगा? तीन लोकेशन पर टिकी सबकी नजरें -
Bengaluru Tunnel Road Project: ₹17,698 करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए 4 कंपनियों ने लगाई बोली -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Silver Rate Today: चांदी के दाम में भारी गिरावट, ₹5000 तक सस्ती,आपके शहर में क्या 100g और 1kg का ताजा भाव












Click it and Unblock the Notifications