हेडली ने किया सनसनीखेज खुलासा: लश्कर ए तैयबा की सुसाइड बॉम्बर थी इशरतजहां
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। गुजरात के चर्चित इशरतजहां एनकाउंटर मामले में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इस खुलासे ने राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मचा दिया है। अमेरिका में कैद पाकिस्तान मूल के आतंकी डेविड हेडली ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को बताया है कि इशरतजहां आतंकी संगठन लश्कर की फिदायीन हमलावर (सुसाइड बॉम्बर) थी।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक हेडली ने ये खुलासा एनआईए के उन चार अधिकारियों के सामने किया है जिन्होंने शिकागो जाकर उससे पूछताछ की थी। आपको बताते चलें कि हेडली ने 2006 से 2008 के बीच कथित तौर पर पांच बार भारत का दौरा किया। इस दौरान उसने ताज, ओबेराय होटल और नरीमन हाउस जैसी जगहों पर जाकर वीडियो फुटेज बनाए। इसे आतंकवादियों ने 26 नवंबर, 2008 को निशाना बनाया था। मुंबई के प्रमुख स्थानों पर हेडली की ओर से टोह लिए आने के आधार पर ही लश्कर के 10 आतंकवादियों ने हमले को अंजाम दिया था।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications