बेटी ईशा के संगीत समारोह में जमकर नाचे मुकेश और अनिल अंबानी, Video हुआ वायरल

मुंबई। देश के ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे बड़े रईसों में से एक मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की इकलौती बेटी ईशा की शादी 12 दिसंबर को आनंद पीरामल से होने जा रही हैं, इस शादी से पहले विवाह से जुड़ी सभी रस्में उदयपुर में इन‍ द‍िनों हो रही हैं, 8 दिसंबर की शाम को ईशा की संगीत सेरेमनी हुई, जिसमें बॉलीवुड के हिट नंबर पर जमकर अंबानी परिवार ने ठुमके लगाए, लेकिन आपको यहां एक खास बात बताते हैं, इस संगीत समारोह में मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी ने भी साथ-साथ डांस किया, जो कि अपने आप में एक अनोखी बात है।

साथ-साथ दिखे मुकेश और अनिस अंबानी

अंबानी परिवार ने एक साथ स्टेज पर डांस किया जिसमें मां कोकिलाबेन अंबानी, मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, नीता अंबानी, टीना अंबानी , आकाश अंबानी और अनंत अंबानी शामिल थे, बहुत ही कम ऐसा होता है जब मुकेश और अनिल यूं साथ-साथ दिखते हैं लेकिन बेटी के फंक्शन ने ना केवल दोनों को साथ ला दिया बल्कि दोनों को साथ में नचवा भी दिया।

दोनों भाईयों का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

दोनों भाईयों का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

दोनों के डांस का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बना है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं, मालूम हो कि ईशा अंबानी की सगाई 23 सितंबर को इटली के लेक कोमो में हुई थी, इस भव्य सगाई का फंक्शन पूरे तीन दिन तक चला था, जिसमें बॉलीवुड,हॉलीवुड, बिजनेस जगत और पॉलिटिकल इंडस्ट्री की बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी।

एक साथ दिखा अंबानी परिवार

आपको बता दें कि आनंद पीरामल बहुत धनी और ताकतवर खानदान से ताल्लुक रखते हैं। वो कॉरपोरेट जगत के दिग्गज अजय पीरामल और स्वाति पीरामल के बेटे हैं। आनंद पीरामल अपने पिता अजय पीरामल की कंपनी में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+