अनंत अंबानी के लिए बैकग्राउंड डांसर बने सलमान खान, ट्विटर ने की सुपरस्टार की जमकर खिंचाई

देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी ने अपनी इकलौती बेटी ईशा की शादी में सितारों का पूरा जमावड़ा लगा दिया। शनिवार और रविवार लगभग पूरी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री मुंबई छोड़ उदयपुर में मौजूद रही जहां ईशा अंबानी की मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम था।

Recommended Video

    Salman Khan turns background dancer for Anant Ambani at Isha Ambani Wedding | FilmiBeat

    नई दिल्ली। देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी ने अपनी इकलौती बेटी ईशा की शादी में सितारों का पूरा जमावड़ा लगा दिया। शनिवार और रविवार लगभग पूरी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री मुंबई छोड़ उदयपुर में मौजूद रही जहां ईशा अंबानी की मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम था। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के संगीत में शामिल होने अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन भी उदयपुर पहुंचीं। इतना ही नहीं, दोनों के संगीत में मशहूर सिंगर बियॉन्से ने स्पेशल परफॉर्मेंस दी। साथ ही बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों ने ईशा के संगीत में परफॉर्म किया, लेकिन एक एक्टर ऐसे रहे जिन्हें अपने डांस के लिए ट्रोल होना पड़ गया।

    ईशा अंबानी के संगीत में लगा सितारों का जमावड़

    ईशा अंबानी के संगीत में लगा सितारों का जमावड़

    ईशा-आनंद के संगीत में शाहरुख से लेकर ऐश्वर्या ने परफॉर्म किया। प्रियंका चोपड़ा और आमिर खान भी बॉलीवुड धुनों पर नाचते नजर आए, लेकिन एक्टर सलमान अपनी परफॉर्मेंस के लिए खासे चर्चा में रहे। सलमान की परफॉर्मेंस के ट्विटर पर काफी चर्चे हो रहे हैं और इसका कारण हैं उनका बैकग्राउंड में डांस करना। जहां शाहरुख ने पत्नी गौरी और पूरे अंबानी परिवार के साथ डांस किया तो वहीं ऐश्वर्या ने अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ परफॉर्मेंस दी।

    शाहरुख-ऐश्वर्या-आमिर-प्रियंका ने दी धमाकेदार परफॉर्मेंस

    शाहरुख-ऐश्वर्या-आमिर-प्रियंका ने दी धमाकेदार परफॉर्मेंस

    वहीं प्रियंका ने दूल्हे आनंद पीरामल के साथ देसी गर्ल पर ठुमके लगाए, लेकिन सलमान को अनंत अंबानी की परफॉर्मेंस में बैकग्राउंड में डांस करता देखा गया। मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' के गाने 'कोई मिल गया' पर अपनी कथित गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट के साथ डांस किया। उनकी इस डांस परफॉर्मेंस में सलमान खान बैकग्राउंड में डांस कर रहे थे।

    बैकग्राउंड में डांस करने के लिए ट्रोल हुए सलमान, रिएक्शन्स-

    बैकग्राउंड में डांस करने के लिए ट्रोल हुए सलमान, रिएक्शन्स-

    बस इसी बात पर सलमान खान ट्रोल हो गए और यूजर्स ने उनपर मीम बना डाले। ट्विटर पर फैंस के रिएक्शन्स आ रहे हैं कि मुकेश अंबानी के पास इतना पैसा है कि सलमान खान भी उनके लिए बैकग्राउंड डांसर बन गए। देखिये यूजर्स के रिएक्शन्स-

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+