ईशा अंबानी की शादी में पहुंचा पूरा बॉलीवुड, देखें शादी की भव्य तस्वीरें

मुंबई। देश के ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे बड़े रईसों में से एक मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की इकलौती बेटी ईशा की शादी बुधवार को आनंद पीरामल के साथ एंटीलिया में संपन्न हुई, जहां आनंद पीरामल बिल्कुल बॉलीवुड अंदाज में अंबानी के घर बारात लेकर पहुंचे थे तो वहीं पूरा का पूरा बॉलीवुड इस भव्य शादी का हिस्सा बना था, इस शादी के मेहमानों की लिस्ट अगर बनाने बैठ जाए तो शायद साल कम पड़ जाए।

ईशा अंबानी की शादी में पहुंचा पूरा बॉलीवुड, देखें शादी की भव्य तस्वीरें

शादी में घर से लेकर घराती और बाराती सब बेहद ही सुंदर और दिलकश नजर आए, अपनी बेटी ईशा को दुल्हन के लिबास में देखकर नीता-मुकेश भावुक भी दिखे तो वहीं ईशा पति आनंद के साथ काफी खुश नजर आईं। ईशा ने शादी में व्हाइट कलर का लहंगा पहना था।

ईशा अंबानी की शादी में पहुंचा पूरा बॉलीवुड, देखें शादी की भव्य तस्वीरें

उनके लहंगे पर गोल्डन कलर से कारीगरी की गई है, दुल्हन के जोड़े में ईशा का लुक काफी आकर्षक था तो वहीं आनंद के लुक की बात करें तो वे भी दूल्हे के गेटअप में हैंडसम लग रहे थे। इस हाई प्रोफाइल शादी में अंबानी परिवार के पुरुष सदस्यों ने शेरवानी और कुर्ता पहन रखा था।

आपको बता दें कि इस शादी से पहले विवाह से जुड़ी सभी रस्में उदयपुर में संपन्न हुई थी , कहा जा रहा है कि देश की सबसे महंगी इस शादी पर 10 करोड़ डॉलर (723 करोड़ रुपये) तक खर्च हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशा-आनंद 2 रिसेप्शन पार्टी देंगे। एक रिसेप्शन 14 दिसंबर को जियो गार्डन में होगा। इस पार्टी में परिवार के लोग और दोस्त आएंगे। वहीं 15 दिसंबर को दोनों अपने कर्मचारी और ऑफिस के लोगों के लिए रिसेप्शन रखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+