VIDEO: ईशा अंबानी की शादी में मेहमानों को खाना परोसते दिखे अमिताभ-ऐश्वर्या और आमिर

देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी पीरामल कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आनंद पीरामल से शादी के बंधन में बंध गई हैं। ईशा और आनंद ने 12 दिसंबर को अंबानी हाउस एंटीलिया में शादी की थी।

Isha Ambani

नई दिल्ली। देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी पीरामल कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आनंद पीरामल से शादी के बंधन में बंध गई हैं। ईशा और आनंद ने 12 दिसंबर को अंबानी हाउस एंटीलिया में शादी की थी। दोनों की शादी में अमेरिका की पूर्व फर्स्ट लेडी हिलेरी क्लिंटन के साथ-साथ पूरा बॉलीवुड नजर आया था। इस शादी की कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो चुकी हैं, लेकिन अब बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो मेहमानों को खाना परोसते दिख रहे हैं।

अंबानी के घर अमिताभ बच्चन ने परोसा खाना

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी से कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं जिसमें बड़े-बड़े सितारे मेहमानों को खाना परोसते दिख रहे हैं। एक वीडियो में अमिताभ बच्चन मेहमानों को अपने हाथों से खाना परोस रहे हैं। उनके बगल में एक महिला हाथ में खाने की थाल लिए खड़ी है और अमिताभ उसमें से खाना मेहमानों को परोस रहे हैं। एक मेहमान उन्हें कुछ खिलाने के लिए हाथ बढ़ाती है, लेकिन अमिताभ उसे मना कर देते हैं।

ऐश्वर्या, आमिर और शाहरुख ने भी बंटाया अंबानी परिवार का हाथ

ऐश्वर्या, आमिर और शाहरुख ने भी बंटाया अंबानी परिवार का हाथ

अमिताभ बच्चन ने ईशा की शादी में फेरों की रस्में भी पढ़ी थीं। महानायक के अलावा बॉलीवुड के और सितारे भी खाना खिलाते नजर आए। आमिर खान का भी मेहमानों को खाना परोसते वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वो अपने हाथों से कोई डिश मेहमानों की थाली में रख रहे हैं। आमिर के अलावा ऐश्वर्या और शाहरुख ने भी मेहमाननवाजी में अंबानी परिवार का हाथ बंटाया। ऐश्वर्या अंबानी परिवार की होने वाली बड़ी बहू श्लोका मेहता के साथ मेहमानों को खाना खिलाती दिखीं।

दुनिया के सबसे महंगे घर में हुई साल की सबसे बड़ी शादी

श्लोका ऐश्वर्या के लिए मिठाई की प्लेट लेकर खड़ी थीं और ऐश्वर्या उसमें से मेहमानों को परोस रही थीं। उनके साथ उनकी बेटी आराध्या भी मौजूद थी। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी एक हाथ में डिश लिए मेहमानों की थाल भरते दिखे। बड़े-बड़े सितारों को खाना परोसते देख जहां कुछ लोगों ने उनकी तारीफ की, तो वहीं कुछ इससे नाराज नजर आए। बात करें शादी की तो ईशा-आंनद का विवाह बड़े ही भव्य अंदाज में एंटीलिया में 12 दिसंबर को हुआ था। दोनों की सगाई इटली के लेक कोमो और मेहंदी-संगीत राजस्थान के उदयपुर में हुआ था।

Isha Ambani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+