ईशा अंबानी-आनंद पीरामल ने दिया भव्य रिसेप्शन, राजनीति-बॉलीवुड और खेल जगत के दिग्गज पहुंचे
12 दिसंबर को भव्य शादी के बाद शुक्रवार को मुकेश और नीता अंबानी की बेटी ईशा का रिसेप्शन रखा गया। शुक्रवार को मुंबई में ईशा अंबानी और आनंद पीरामल ने अपना पहला रिसेप्शन होस्ट किया, जिसमें बॉलीवुड, राजनीति और खेल जगत की सभी दिग्गज हस्तियां पहुंचीं।
Recommended Video


मुंबई। 12 दिसंबर को भव्य शादी के बाद शुक्रवार को मुकेश और नीता अंबानी की बेटी ईशा का रिसेप्शन रखा गया। शुक्रवार को मुंबई में ईशा अंबानी और आनंद पीरामल ने अपना पहला रिसेप्शन होस्ट किया, जिसमें बॉलीवुड, राजनीति और खेल जगत की सभी दिग्गज हस्तियां पहुंचीं। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से लेकर पुडुचेरी की राज्यपाल किरण बेदी तक रिसेप्शन में दिखाई दीं। रिस्पेशन बांद्रा कुर्ला कॉमप्लेक्स के जियो गार्डन में रखा गया था।

ईशा और आनंद के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
ईशा अंबानी और आनंज पीरामल के रिसेप्शन में कई नामी हस्तियां नजर आईं। दोनों ने अपने परिवार संग रिसेप्शन में एंट्री ली। ईशा के माता-पिता मुकेश और नीता अंबानी और आनंद के माता-पिता अजय और स्वाती पीरामल रिसेप्शन में सबसे पहले नजर आए। इस मौके पर ईशा ने गोल्डन कलर का लहंगा पहना था, जिसे मशहूर इटैलियन फैशन हाउस वैलेंटीनो ने डिजाइन किया था। वहीं आनंद राघवेंद्र राठौड़ का डिजाइन किया हुआ बंधगला पहने नजर आए।

बॉलीवु, राजनीति और खेल जगत ने लगाई अटेंडेंस
ईशा और आनंद को शादी की बधाई देने बड़े-बड़े दिग्गज पहुंचे। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, तमिलनाडू के उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम, पुडुचेरी की राज्यपाल किरण बेदी, कांग्रेस नेता संजय निरुपम, कपिल सिब्बल, फारुक अब्दुल्ला, भाजपा सांसद हेमा मालिनी, सपा सासंद जया बच्चन, एक्ट्रेस दीया मिर्जा, ईशा देओल, एक्टर कार्तिक आर्यन, नील नितिन मुकेश, सनी देओल, जीतेंद्र, सिंगर अदनान सामी और पूर्व क्रिकेटर जहीर खान अपनी पत्नी सागरिका घटगे के साथ रिसेप्शन में नजर आए। बताया जा रहा है कि रिसेप्शन में एआर रहमान ने परफॉर्म किया था।

एंटीलिया में शादी और उदयपुर में हुई थी मेहंदी-संगीत
ईशा अंबानी और आनंद पीरामल ने 12 दिसंबर को अंबानी हाउस एंटीलिया में सात फेरे लिए थे। इस शादी में अमेरिका की पूर्व फर्स्ट लेडी हिलेरी क्लिंटन के साथ-साथ पूरा बॉलीवुड नजर आया था। अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान और प्रियंका से लेकर दीपिका पादुकोण शादी में शामिल होने पहुंचे थे। साथ ही पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, जहीर खान और हरभजन सिंह भी शादी में नजर आए थे। ईशा और आनंद की मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम 8-9 दिसंबर को राजस्थान के उदयपुर में हुआ था, जहां मशहूर सिंगर बियॉन्से ने परफॉर्मेंस दी थी।

-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications