कहीं तुनिषा शर्मा की सुसाइड के पीछे लव जिहाद तो नहीं? BJP नेता बोले- ये एंगल निकला तो जांच होगी
तुनिषा शर्मा की मां ने कहा कि उनकी बेटी शीजान खान के साथ प्रेम संबंध में थी और दोनों का 15 नवंबर 2022 को ब्रेकअप हुआ था। ब्रेकअप के बाद से ही तुनिषा परेशान रहती थी और डिप्रेशन की गोलियां खाती थीं।

Tunisha Sharma Death Case BJP Leader Ram Kadam: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की आत्महत्या की खबर ने सबको चौंका दिया है। महज 20 साल की उम्र में तुनिषा शर्मा ने फांसी लगातर आत्महत्या कर ली है। तुनिषा शर्मा की 24 दिसंबर को मुंबई में अपने टीवी शो के सेट पर आत्महत्या से मौत हुई है। इस मामले में तुनिषा शर्मा की मां की शिकायत के आधार पर एक्ट्रेस के को-एक्टर और उनके पूर्व प्रेमी शीजान मोहम्मद खान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। शीजान खान को रविवार को मुंबई की वसई अदालत ने चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने शीजान को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत गिरफ्तार किया है। अब इस पूरे मामले पर भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) के महाराष्ट्र के नेता राम कदम ने लव जिहाद के एंगल पर बयान दिया है।

BJP नेता राम कदम बोले, लव जिहाद का एंगल हुआ तो जांच होगी
बीजेपी नेता राम कदम ने कहा, 'तुनिषा शर्मा के परिवार को पूरा इंसाफ मिलेगा। अगर यह लव जिहाद का मामला है तो उसकी जांच होगी। हम पता लगवाएंगे कि इसके पीछे किस संगठन का हाथ था। षड्यंत्रकारी लोग कौन है इसकी भी तहकीकात की जाएगी।'

तुनिषा शर्मा की मां बोलीं- ब्रेकअप के बाद से बेटी थी डिप्रेशन में
बीजेपी नेता राम कदम ने यह बयान तब दिया, जब तुनिषा शर्मा की मां ने कहा कि उनकी बेटी शीजान खान के साथ प्रेम संबंध में थी और दोनों का 15 दिनों पहले ब्रेकअप हुआ था। ब्रेकअप के बाद से ही तुनिषा परेशान रहती थी और डिप्रेशन की गोलियां खाती थीं।
एफआईआर से भी पता चला है कि तुनिषा शर्मा अपने को-एक्टर शीजान मोहम्मद खान के साथ ब्रेकअप के बाद तनाव में थीं।

15 दिनों पहले हुआ था तुनिषा का शीजान के साथ ब्रेकअप
मुंबई पुलिस एसीपी चंद्रकांत जाधव ने कहा, ''तुनिषा शर्मा एक टीवी शो में बतौर एक्ट्रेस काम करती थीं। तुनिषा शर्मा और शीजान खान का प्रेम संबंध था। 15 दिन पहले उनका ब्रेकअप हुआ था जिसके बाद तुनिषा ने अपने शो के सेट पर आत्महत्या कर ली थी।''
पुलिस ने कहा, ''20 वर्षीय अभिनेत्री तुनिषा ने 24 दिसंबर को वसई के टीवी शो के सेट पर मेकअप रूम के अंदर फांसी लगा ली। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।''

तुनिषा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने
तुनिषा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि तुनिषा की मौत दम घुटने से हुई है और उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे। डीसीपी चंद्रकांत जाधव के मुताबिक, तुनिशा की मां ने अपने बयान में अली बाबा के को-स्टार शीजान खान को जिम्मेदार ठहराया है। हम हत्या और आत्महत्या दोनों के एंगल से तुनिषा की मौत की जांच कर रहे हैं। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस उस दौरान सेट पर मौजूद सभी लोगों से पूछताछ कर रही है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि तुनिषा गर्भवर्ती थीं लेकिन इस बात से पुलिस ने इनकार कर दिया है। पुलिस ने कहा है कि मौत दम घुटने की वजह से हुई थी।
Recommended Video
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications