Must Read: क्या 1 जुलाई से बदल जाएंगे रेलवे के ये 10 नियम, जानें क्या है खबर की सच्चाई
नयी दिल्ली। अगर आप रेलवे में सफर करते हैं तो जरा इस खबर को ध्यान से पढ़ें। रेलवे से जुड़ी कुछ खबरें पिछले कुछ दिनों से काफी वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर ये खबरें तेजी स फैल रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि रेलवे की टिकट , रिफंड से जुड़े नियमों में बदलाव होने जा रहा है। खबर खबर को लेकर रेलवे ने स्पष्टीकरण दिया है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर 2015 की एक पुरानी खबर वायरल हो रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि 1 जुलाई से रेलवे के कई नियम बदल जाएंगे। रेलवे ने इस पर अपना स्पष्टीकरण भी 2017 में दे दिया था। आइए जानें इसके बारे में....

क्या बदल जाएंगे वेटिंग टिकट के नियम
रेलवे के नियमों को लेकर बदलाव की खबर सोशल मीडिया और कई मीडिया रिपोर्ट्स में चल रही है। कहा जा रहा है कि 1 जुलाई से रेलवे के कई नियमों में बदलाव हो गया है। यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर अक्सर कई घोषणाएं और बदलाव किए जाते हैं। ऐसे में पिछले कुछ दिनों से खबरें वायरल हो रही है कि रेलवे तत्काल टिकटों की बुकिंग, सुविधा ट्रेनों, वेटिंग टिकट जैसे कई नियमों में बदलाव करने जा रहा है, लेकिन रेलवे की ओर से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है।

रेलवे की इन नियमों में बदलाव की अफवाह का सच
पिछले कई दिनों सोशल मीडिया पर खबरें वायरल हो रही है कि 1 जुलाई से वेटिंग लिस्ट के झंझट को खत्म हो जागा। ट्रेनों में यात्रियों को कन्फर्म टिकट की सुविधा मिलेगी। आपको बता दें कि रेलवे की ओर से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है। रेलवे ने सोशल मीडिया पर चल रही इन खबरों को गलत बताया है। रलवे ने कहा है कि वेटिंग लिस्ट की सुविधा जैसी है वैसी ही चल रही है।

क्या तत्काल टिकट की बुकिंग पर कटेगा चार्ज
वहीं खबर ये भी वायरल हो रही है कि 1 जुलाई से अगर तत्काल टिकट कैंसिल कराया गया तो इसके लिए 50 प्रतिशत शुल्क काटेगा, लेकिन रेलवे ने साफ कर दिया है कि टिकट रिफंड में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

क्या तत्काल टिकट की टाइमिंग में किया गया बदलाव
खबर ये भी वायरल हो रही है कि 1 जुलाई से तत्काल टिकट की टाइमिंग में बदलाव हो जाएगा। कहा जा रहा है कि सुबह 10 से 11 बजे तक एसी कोच के लिए टिकटों की बुकिंग होगी। वहीं 11 से 12 बज स्लीपर क्लास के लिए बुकिंग होगी। रेलवे ने साफ किया है कि ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। रेलवे ने कहा है कि टिकट बुकिंग के नियम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पेपरलेस होगी टिकट?
खबर ये भी वायरल हो रही है कि शताब्दी और राजधानी ट्रेनों में एक जुलाई से पेपरलेस टिकटिंग शुरू की जाएगी, लेकिन रेलवे ने ऐसी किसी भी बदलाव से इनकार किया है। IRCTC से टिकट बुक करने पर आपको मोबाइल और ईमेल पर भी टिकट बुकिंग की जानवकारी दी जाती है, जिसे भी मान्य माना जाता है।

अगल-अगल भाषाओं में टिकटिंग की सुविधा
वायरल खबर में कहा जा रहा है कि जल्द ही रेलवे अगल-अगल भाषाओं में टिकटिंग की सुविधा शुरु होने जा रही हैं। अभी तक रेलवे में हिंदी और अंग्रेजी में टिकट मिलती है, लेकिन नई वेबसाइट के बाद अब अलग-अगल भाषाओं में टिकट की बुकिंग की जा सकेगी। रेलवे ने इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

डुप्लीकेट ट्रेन चलाने की योजना
भीड़भाड़ के दिनों में रेलगाड़ी में बेहतर सुविधा देने के लिए वैकल्पित रेलगाड़ी समायोजन प्रणाली, सुविधा ट्रेन शुरु करने और महत्वपूर्ण ट्रेनों की डुप्लीकेट गाड़ी चलाने की योजना है। आपको बता दें कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अक्सर रेलवे अतिरिक्त और स्पेशल ट्रेनों का संचालन करती है।
Indian Railways: रेलवे ने पकड़ी रफ्तार, आज से शुरू हुई 50 स्पशेल ट्रेनें, पूरी लिस्ट यहां देखें












Click it and Unblock the Notifications