क्या सच में सीमा हैदर सोशल मीडिया से कर रही हैं ताबड़तोड़ कमाई, सचिन के परिवार वाले भी हैं हैरान!

Seema Haider Net Worth 2023: सीमा हैदर जब से पाकिस्तान से भारत आई हैं, तब से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। सीमा हैदर अपने प्यार सचिन मीणा के लिए अपने चार बच्चों के साथ अवैध तरीके से पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से मई 2023 में भारत आई थीं। तब से सीमा हैदर अपने भारतीय पति सचिन मीणा के साथ ग्रेटर नोएडा में रह रही हैं। हाल ही में सीमा हैदर ने बताया था कि वो अब सोशल मीडिया यानी इंस्टाग्राम और यूट्यूब के जरिए कितना कमाई कर रही हैं।

सीमा हैदर की इतने कम महीने में इंस्टाग्राम और यूट्यूब के जरिए हजारों में हो रही कमाई को लेकर खुद सचिन मीणा और उनके परिवार वाले भी हैरान हैं। कुछ महीने पहले जहां सीमा हैदर और सचिन मीणा के घर में आर्थिक स्तिथि खराब चल रही थी, वहीं अब सबकुछ सामान्य हो गया है। सीमा ने बताया है कि यूट्यूब से हुई उनकी कमाई से घर चलाने में काफी मदद हो रही है।

Seema Haider Net Worth 2023

हाल ही में एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में सीमा हैदर और सचिन मीणा ने बताया था कि उनकी यूट्यूब से पहली सैलरी आ गई है। सीमा हैदर ने कहा कि, यूट्यूब से उनको पहली सैलरी अक्टूबर 2023 में आई है।

सीमा हैदर ने कहा कि, ''मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद देना चाहती हूं..जिन्होंने हमारी मदद की है। अब हमारी यूट्यूब से कमाई हो रही है। जो हमारा नया कमरा बना है, वो यूट्यूब से आए पैसों से बना है। मुझे यूट्यूब से पहली सैलरी 25-26 अक्टूबर को आई थी। मैं अपनी यूट्यूबर फैमिली को बताना चाहूंगी कि मुझे 45 हजार पेमेंट आई है।''

हालांकि सीमा हैदर ने कहा कि अगले महीने से उनको यूट्यूब से और ज्यादा पैसे आएंगे...क्योंकि पहले के मुकाबले उनके सब्सक्राइबर बढ़े हैं और व्यूज ज्यादा आ रहे हैं। सीमा हैदर ने यह भी बताया कि पैसों का सारा हिसाब-किताब वही देखती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+