Rajinikanth: क्या थलपति विजय से जलते हैं रजनीकांत? थलाइवा ने दिया ये जवाब, दोनों में कौन ज्यादा अमीर?
Rajinikanth: तमिल सिनेमा के भगवान कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता रजनीकांत ने रविवार को पोएस गार्डन स्थित अपने आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने एमके स्टालिन से अपनी हालिया मुलाकात को लेकर उठ रही आलोचनाओं और विजय थलपति के सीएम बनने को लेकर खास बात की, जिसकी वजह से वो इस वक्त सु्र्खियों में बने हुए हैं।
रजनीकांत ने कहा कि वो विजय के मुख्यमंत्री बनने की खबर सुनकर 'काफी हैरान' थे। उन्होंने कहा कि 'मैं कई सालों से राजनीति से दूर हूं , मेरे और विजय की उम्र में 28 साल का अंतर है, विजय ने दो प्रमुख राजनीतिक दलों के खिलाफ खड़े होकर अपनी स्वतंत्र पहचान बनाई है।'

अभिनेता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का कारण बताते हुए कहा कि 'उनकी राजनीतिक स्थिति और स्टालिन से मुलाकात पर काफी कुछ कहा जा रहा है, इसलिए मैंने ये प्रेसमीट बुलाई है , मुझे लगा कि जो बातें मुझे लेकर की जा रही हैं अगर मैं उनका जवाब नहीं देता, तो उन्हें सच मान लिया जाएगा।'
'मेरी मीटिंग राजनीतिक नहीं बल्कि व्यक्तिगत तौर पर थी'
रजनीकांत ने चुनाव परिणामों के बाद एम.के. स्टालिन से अपनी मुलाकात पर कहा कि 'मेरी मीटिंग राजनीतिक नहीं बल्कि व्यक्तिगत तौर पर थी। हमारी दोस्ती राजनीति से ऊपर है। मुझे दुख हुआ कि स्टालिन कुलाथुर में हार गए, मैं बस एक साथी के नाते उनसे मिलने गया था।'
मैं राजनीति में नहीं हूं: रजनीकांत
विजय के मुख्यमंत्री बनने पर अपनी प्रतिक्रिया से जुड़ी आलोचनाओं का खंडन करते हुए, रजनीकांत ने बताया कि 'हवाई अड्डे पर विजय को विश ना करने की बात गलत है। मैंने विजय के चुनाव जीतते ही एक्स (पहले ट्विटर) पर बधाई संदेश पोस्ट किया था। मैं राजनीति में नहीं हूं। मैं पहले ही राजनीति छोड़ चुका हूं। जब मैं राजनीति में नहीं हूं, तो मुझे उनसे ईर्ष्या क्यों होगी? जो जिसके भाग्य में है उसे वो मिलकर रहेगा और जो किस्मत में नहीं है वो नहीं मिलेगा, मैं उससे जल कैसे सकता हूं, ये बात कैसे कोई सोच सकता है।'
थलपति विजय और रजनीकांत में ज्यादा अमीर कौन?
आपको बता दें कि विजय के सीएम बनते ही सोशल मीडिया पर रजनीकांत और थलपति विजय को लेकर तुलना शुरू हो गई थी, कुछ लोग तो विजय को रजनीकांत से बड़ा एक्टर कहने लगे हैं।
चलिए जानते हैं कि दोनों ही दिग्गज सितारों की नेट वर्थ क्या है?
फोर्ब्स इंडिया के मुताबिक रजनीकांत की अनुमानित नेटवर्थ लगभग 430 करोड़ बताई जाती है। उनकी कमाई फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट और प्रॉपर्टी निवेश से होती है। जबकि थलपति विजय की कुल संपत्ति लगभग ₹600 करोड़ से ₹624 करोड़ के बीच है, इस हिसाब से मौजूदा वक्त में थलपति विजय, रजनीकांत से ज्यादा अमीर हैं।
एक नजर सीएम थलपति विजय की नेट वर्थ पर
- कुल संपत्ति: लगभग ₹624 करोड़, जिसमें ₹404 करोड़ की चल संपत्ति (जैसे बैंक बैलेंस, शेयर) और ₹220 करोड़ की अचल संपत्ति (रियल एस्टेट)
- बैंक बैलेंस: फिक्स्ड डिपॉजिट्स (FD) में ₹213 करोड़
- आय (इनकम): आय लगभग ₹184.53 करोड़
- संपत्ति के स्रोत: फिल्मों में प्रति फिल्म भारी-भरकम फीस, ब्रांड एंडोर्समेंट (विज्ञापन), और रियल एस्टेट
एक नजर रजनीकांत की नेट वर्थ पर
घर और संपत्तियां: चेन्नई के पॉश पोज गार्डन इलाके में एक आलीशान बंगला, जिसकी कीमत करीब 35 करोड़ रुपये। राघवेंद्रन मंडपम नाम का एक मैरिज हॉल है जिसकी कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये ।
कार कलेक्शन: कार कलेक्शन में रोल्स रॉयस फैंटम (लगभग 16 करोड़ रुपये), रोल्स रॉयस घोस्ट (6 करोड़ रुपये) और लेम्बोर्गिनी उरुस जैसी लक्जरी गाड़ियां।














Click it and Unblock the Notifications