बीजेपी के एजेंट हैं कपिल मिश्रा? जानिए संजय सिंह की बातों में कितना दम ?

कपिल मिश्रा ने मंत्री पद गंवाने के बाद अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाना शुरु किया है। इससे संदेह तो जाता है कि आखिर कुर्सी जाने के बाद ही कपिल मिश्रा खुलासा क्यों कर रहे हैं,पहले भी तो कर सकते थे।

नई दिल्ली।बीजेपी के एजेंट है कपिल मिश्रा, वो बीजेपी की भाषा बोल रहे हैं ये कहना है आम आदमी पार्टी के बड़े नेता संजय सिंह का। कपिल मिश्रा के आरोपों का जवाब देने जब संजय सिंह मीडिया के सामने आए तो उन्होंने बीजेपी पर जमकर जुबानी हमला बोला और कपिल मिश्रा को बीजेपी का मोहरा बताया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश हो रही है, 'आप' के विधायकों को तोड़ने का तिकड़म लंबे समय से चलाया जा रहा है। और ये सब कोई और नहीं बल्कि देश पर शासन कर रही पार्टी बीजेपी कर रही है। सवाल उठता है कि संजय की बातों में कितना दम है? क्या वाकई कपिल बीजेपी के एजेंट है?

मंत्री पद गंवाने के बाद ही क्यों जागे कपिल?

मंत्री पद गंवाने के बाद ही क्यों जागे कपिल?

कपिल मिश्रा ने रिश्वतखोरी का जो आरोप अरविंद केजरीवाल पर लगाया है उसकी सच्चाई का पता तो जांच रिपोर्ट आने के बाद लगेगा लेकिन जिस प्रकार से कपिल मिश्रा ने मंत्री पद गंवाने के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाना शुरु किया है। इससे संदेह तो जाता है कि आखिर कुर्सी जाने के बाद ही कपिल मिश्रा खुलासा क्यों कर रहे हैं,पहले भी तो कर सकते थे।

रिश्वत का फायदा किसको मिला?

रिश्वत का फायदा किसको मिला?

कपिल मिश्रा का कहना है कि उनके सामने ही अरविंद केजरीवाल ने रिश्वत ली थी। इसको लेकर संजय सिंह ने सवाल उठाया है कि अगर कपिल मिश्रा के सामने सबकुछ हुआ था तो सही टाइमिंग क्यों नहीं बता रहे हैं कपिल मिश्रा। वही संजय सिंह ने ये भी सवाल उठाया है कि रिश्वत की राशि किसको दी गई ये क्यों नहीं बता रहे हैं कपिल मिश्रा। अरविंद केजरीवाल के जिस रिश्तेदार की बात कपिल कर रहे है उसका नाम क्यों नहीं बता रहे हैं। जाहिर है इन सवालों का जवाब कपिल मिश्रा को देना चाहिए।

दिल्ली बीजेपी चीफ कर चुके हैं कपिल की प्रशंसा

दिल्ली बीजेपी चीफ कर चुके हैं कपिल की प्रशंसा

एमसीडी चुनाव में मिली हार के बाद आम आदमी पार्टी की स्थिति ठीक नहीं है,रोज ही कोई ना कोई नई समस्या पार्टी के सामने आ रही है। कुछ ही दिनों भगवंत मान ने केजरीवाल को लेकर सवाल उठाया था। कुमार विश्वास भी अरविंद केजरीवाल से खुश नहीं है। उधर कई आप नेताओं ने बीजेपी ज्वाइन किया है। ऐसे में संभव है कपिल मिश्रा भी बीजेपी के संपर्क में हो। दिल्ली बीजेपी चीफ मनोज तिवारी खुले तौर पर कपिल मिश्रा की प्रशंसा कर चुके हैं।

AAP में सबकुछ ठीक तो नहीं है

AAP में सबकुछ ठीक तो नहीं है

माना जाता है कि पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक कपिल मिश्रा, कुमार विश्वास के करीबी हैं. माना जा सकता है कि केजरीवाल पर किया गया उनका हमला पिछले सप्ताह के घटनाक्रम का ही विस्तार है।हालांकि उनके ट्वीट्स की एक श्रृंखला से उन्होंने एक तरह से संकेत तो दे ही दिया था कि वो किसी भी तरह की कड़ी कार्रवाई का सामना करने के लिये तैयार हैं. साफ तौर पर पार्टी को नहीं पता कि इस मामले में कपिल मिश्रा के साथ वह कैसे निपटेगी.

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+