क्या अली गोनी के भाई को डेट कर रहीं ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन खान? जानिए कैसे मिले
मुंबई। ऋतिक रोशन से अलग होने के बाद अब उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का प्लान बना रही हैं। सामने आई कुछ मीडिया रिपोर्ट में ऐसी खबरें हैं कि सुजैन खान बिग बॉस 14 फेम अली गोनी के भाई अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। बता दें कि अर्सलान गोनी भी एक एक्टर हैं। वह और सुजैन खान एक दूसरे को पिछले छह महीनों से जानते हैं। दोनों टीवी इंडस्ट्री के कुछ कॉमन फ्रेंड्स के जरिए मिले थे, तब से दोनों कई बार एक साथ स्पॉट किए जा चुके हैं।

अर्सलान गोनी को डेट कर रहीं सुजैन खान?
पिंकविला ने अपने करीबी सूत्रों के हवाले से कहा कि सुजैन खान टीवी के हैंडसम हंक एक्टर अर्सलान गोनी को पिछले 6 महीने से डेट कर रही हैं। दोनों अपने दोस्तों के जरिए मिले थे और एक दूसरे के करीब आ गए। रिपोर्ट में कहा गया है कि अर्सलान और सुजैन खान अक्सर अपने कॉमन टीवी इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ पार्टी करते और घूमते नजर आते हैं। सुजैन खान को बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन से अलग हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है, ऐसे में वह धीरे-धीरे अपनी लाइफ में आगे बढ़ रही हैं।

सुजैन और अर्सलान की प्रतिक्रिया का इंतजार
आपको बता दें कि ऐसी भी खबरें सामने आई थीं कि सुजैन खान और ऋतिक रोशन एक बार फिर शादी कर सकते हैं लेकिन दोनों की तरफ से इन खबरों पर विराम ही लगाया गया है। फिलहाल फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के गलियारे में सुजैन खान और अर्सलान गोनी के डेटिंग की खबरें हैं, हालांकि दोनों में से किसी की भी तरफ से इन खबरों पर अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में फैंस को इंतजार है कि सुजैन या अर्सलान डेटिंग की खबरों पर कोई रिएक्शन दें।

कौन हैं अर्सलान गोनी?
अर्सलान गोनी ने साल 2017 में फिल्म 'जिया और जिया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, इस मूवी में उनके साथ ऋचा चड्ढा और कल्कि कोचलिन भी नजर आई थीं। इससे पहले वह साल 2016 में आई शॉर्ट फिल्म 'मिस्ट्री मैन' में दिखाई दिए थे। अर्सलान गोनी बिग बॉस 14 में नजर आ चुके अली गोनी के भाई हैं। अर्सलान का जन्म जम्मू और कश्मीर के भद्रवाह में हुआ था। इन दिनों वह सुजैन खान संग रिश्तों को लेकर चर्चा में हैं।

शादी के 14 साल बाद अलग हुए थे ऋतिक-सुजैन
आपको बता दें कि चार साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2000 में ऋतिक रोशन और सुजैन खान शादी के बंधन में बंध गए थे। इनके दो बच्चे भी हैं- रेहान और रिदान। शादी के 14 साल बाद अचानक इस कपल ने तलाक लेने का फैसला किया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। ऋतिक रोशन और सुजैन खान साल 2014 में अलग हुए, हालांकि इसके बाद कई बार दोनों की फिर से शादी की खबरें आई थीं, लेकिन उनमें कोई सच्चाई नहीं थी। कंगना रनौत के साथ ऋतिक रोशन के विवाद के दौरान सुजैन ने अपने पूर्व पति का पूरा साथ दिया था।
यह भी पढ़ें: सुपरस्टार ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, बोलीं-'सावधान रहें'












Click it and Unblock the Notifications