क्या बिपाशा बसु गर्भवती हैं? के सवाल पर पति करण सिंह ने दिया ये जवाब
नई दिल्ली। बॉलीवुड के हॉट कप्लस में से एक हैं बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर, हाल ही में दोनों की क्वालिटी टाइम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। जिसके बाद ये बातें होने लग गई कि बॉलीवुड और टेलीवुड का ये हॉट कपल अब अपना परिवार बढ़ाने जा रहा है। वैसे भी बिपाशा की गर्भवती होने की खबरें पहले भी सुर्खियों में रही हैं। लेकिन इस मामले में अब पहली बार चुप्पी तोड़ी है, एक्टर करन सिंह ग्रोवर ने, जिन्होंने हालिया अपने इंटरव्यू में कहा कि पता नहीं लोग हमारी फैमिली बढ़ाने के पीछे क्यों पड़े हैं?

ये पूरी तरह से हमारा निजी फैसला है: करण सिंह
करण ने कहा कि ये पूरी तरह से हमारा निजी फैसला है या यूं कह लीजिए ये किसी भी कपल का पर्सनल फैसला होता है। ये एक नैचुरल प्रोसेस है, दो लोग मिलते हैं, फिर दोनों में प्यार होता है, दोनों साथ जिंदगी बिताने का फैसला करते हैं, फिर दोनों की शादी हो जाती है और उसके बाद उनकी फैमिली बनती हैं।
हम कोई फैमिली प्लान नहीं कर रहे हैं
हमारी लाइफ में भी वो दिन आएगा लेकिन अभी हम दोनों साथ में ही काफी खुश हैं। फिलहाल आपको बता दें कि कि बिपाशा गर्भवती नहीं हैं और जिस दिन हमारे घर में ये खुशी आएगी, हम जरूर लोगों से शेयर करेंगे। फिलहाल अभी हम कोई फैमिली प्लान नहीं कर रहे हैं।

फिल्म 'अलोन' के सेट पर हुई बिपाशा-करण की मुलाकात
मालूम हो कि बॉलीवुड की 'बिल्लो रानी' यानी कि बिपाशा ने जब एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी का ऐलान किया था तो काफी लोग अचरज में पड़ गए थे। दोनों की मुलाकात फिल्म 'अलोन' के सेट पर हुई थी, जहां दोनों के बीच में प्यार हो गया और इसके बाद दोनों ने साल 2016 में शादी करने का ऐलान कर दिया। सभी को लगा था कि ये एक मिस-मैच शादी है लेकिन दोनों ने अपने प्रेम-समर्पण से लोगों को गलत साबित कर दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें
बिपाशा और करण की फोटो अक्सर सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी रहती हैं। हाल ही में करण और बिपाशा के 'कंडोम' एड ने जमकर बवाल मचाया था। हालांकि दोनों की कमेस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया था लेकिन एड हद से ज्यादा कामुक था इसलिए विवादों में फंस गया था। वैसे करण समय-समय पर बिपाशा के प्रति अपने प्यार का इजहार सोशल मीडिया पर करते रहते हैं। नए साल पर करण ने अपनी लविंग वाइफ के लिए एक पोस्ट लिखी थी , जो कि सोशल मीडिया पर काफी चर्चित थी।

'मैं हर तरह से आपको प्यार करता हूं'
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था, 'आप किसी भी जश्न से ऊपर हैं, किसी भी इवेंट से ऊपर हैं, इस पल से भी ऊपर हैं और किसी अन्य मोशन से भी। आपका प्यार और मौजूदगी समय से भी ऊपर हैं। आपके बिना ना कुछ शुरू होता है और ना कुछ खत्म। हर चीज स्थिर हो जाती है। चाहे वह मदर नेचर हो या फादर टाइम। मैं हर तरह से आपको प्यार करता हूं। आपको नए दिन की शुभकामनाएं।'












Click it and Unblock the Notifications