Profile:: साउथ की फिल्मों का चर्चित चेहरा हैं अनुपमा, जिन पर फिदा हैं Boom Boom बुमराह?

नई दिल्ली। भारतीय स्टार क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह के बारे में कहा जा रहा है कि वो दक्षिण भारत की खूबसूरत अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन के साथ शादी करने जा रहे हैं। हालांकि इस बारे में कोई भी अधिकारिक घोषणा दोनों की ओर से नहीं हुई है लेकिन पिछले दो साल से दोनों ही सितारों के प्यार की कहानी लगातार सुनी जा रही है और अब कहा जा रहा है कि दोनों परिवार वालों की मर्जी से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों के शादी की खबर सामने आने के बाद हर कोई बस अनुपमा परमेश्वरन के बारे में सर्च कर रहा है।

Recommended Video

    Jasprit Bumrah is rumored to marry Telugu actress Anupama Parmeswaran | वनइंडिया हिंदी
    अनुपमा तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम कर चुकी हैं

    अनुपमा तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम कर चुकी हैं

    मालूम हो कि हुस्न की मल्लिका अनुपमा तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम कर चुकी हैं और वो टॉलीवुड का भी चर्चित चेहरा हैं, वो सोशल मीडिया की काफी एक्टिव सदस्य हैं, अनुपमा ने 2015 में 'प्रेमम' नाम की फिल्म से अपना करियर शुरू किया था।

    'सथामानम भवति थी'

    'सथामानम भवति थी'

    25 साल की अनुपमा की दूसरी फिल्म 2017 में आई तेलुगू फिल्म सथामानम भवति थी, जिसने अच्छी सफलता हासिल की थी। अनुपमा ने अपनी पहली ही फिल्म से जता दिया कि वो एक अच्छी अभिनेत्री हैं। अनुपमा ने मलयालम की भी कई फिल्मों में काम किया है ।

     दो बार जीता अवॉर्ड

    दो बार जीता अवॉर्ड

    अपने छोटे से करियर में वो बेस्ट अभिनेत्री के लिए 7 बार अवॉर्ड्स के लिए भी नॉमिनेट हो चुकी हैं जिसमें दो बार वो अवॉर्ड जीत भी चुकी हैं। ये अवॉर्ड अनुपमा ने प्रेमम और अ...आ के लिए जीते हैं। वो सोशल मीडिया पर काफा एक्टिव सदस्य है।

    क्यों उड़ी बुमराह से शादी की खबर?

    क्यों उड़ी बुमराह से शादी की खबर?

    दरअसल बुमराह ने बीसीसीआई से छुट्टी मांगी थी, जिसे कि मंजूरी मिल गई है। पहले लोगों के ये लगा कि वो एबडमिनल स्ट्रेन की वजह से छुट्टी ले रहे हैं और आराम चाहते हैं लेकिन उन्होंने अपनी छुट्टी में कारण पर्सनल बताया है। इधर बुमराह ने छुट्टी मांगी तो उधर अभिनेत्री अनुपमा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'हैप्पी हॉलीडे स्टेटस' पोस्ट कर दिया। बस इसी के बाद से ये हलचल मच गई कि ये दोनों छुट्टी लेकर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। फिलहाल कयासों का बाजार गर्म है, ऐसे में अब सभी को क्रिकेटर या अभिनेत्री की प्रतिक्रिया का इंतजार है, देखते हैं ये इंतजार कब पूरा होता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+