क्या इस गंभीर बीमारी से जूझ रहा 'बाहुबली' का ये स्टार, उठे सवाल तो खुद दिया जवाब
नई दिल्ली। साउथ के जाने-माने अभिनेता और देश की सफल फिल्मों में शुमार 'बाहुबली' में भल्लालदेव का किरदार निभाने वाले राणा डग्गुबती को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राणा डग्गुबती गंभीर किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं। खबर ये भी है कि वो अमेरिका में किडनी ट्रांसप्लांट के लिए गए हैं। लगातार उनके वजन में हो रही गिरावट को इसके पीछे मुख्य वजह बताया जा रहा है। फिलहाल इन खबरों के सामने आने के बाद एक्टर के फैन्स जरूर चिंतिंत हैं। इसी बीच राणा डग्गुबती ने इन उनकी बीमारी की खबरों को लेकर बड़ा वाला खुलासा किया है।

सेहत को लेकर फैंस ने पूछे राणा डग्गुबती से सवाल
दरअसल, 'बाहुबली' स्टार राणा डग्गुबती इसी साल की शुरूआत में आई एनटीआर महानायकुडु की फिल्म में नजर आए थे। इसके बाद लंबे समय से वो फिल्मों में नजर नहीं आए, इसी बीच मीडिया रिपोर्ट्स में आया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। डग्गुबती गंभीर किडनी की बीमारी के चलते अमेरिका में हैं। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया कि राणा दग्गुबाती का इसी हफ्ते की शुरुआत में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है। माना जाता है कि उनकी मां ने किडनी दान की थी। रिपोर्ट के मुताबिक कहा गया, उनकी सर्जरी अमेरिका में एक निजी अस्पताल में हुई और राणा अब ठीक हैं और आराम कर रहे हैं।

किडनी ट्रांसप्लांट की खबर पर एक्टर ने कही ये बात
मीडिया में इस तरह की खबरों के बाद राणा डग्गुबती के फैन्स ने सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य को लेकर सवाल पूछना शुरू कर दिया। इसी बीच 24 जुलाई को राणा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मैसेज पोस्ट किया, इसी पोस्ट के दौरान एक फॉलोअर ने उनसे उनके स्वास्थ्य के बारे में लगाई जा रही अटकलों और सर्जरी को लेकर सवाल किया। इस पर 'बाहुबली' के एक्टर ने तुरंत ही जवाब देते हुए इतना ही कहा- "ऐसी खबरों को पढ़ना बंद करें।"

वजन कम होने के सवाल पर ये बोले 'बाहुबली' के 'भल्लालदेव'
राणा को लेकर उनके एक और फॉलोअर ने अहम सवाल किया, इस प्रशंसक ने उनसे उनके वजन घटने के बारे में पूछा। यही नहीं उसने लिखा कि वह बहुत पतले नजर आ रहे हैं। इस पर एक्टर डग्गुबती ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने लिखा, "हर समय मैं भारी-भरकम की तरह नहीं दिख सकता।" इसी के साथ दक्षिण की फिल्मों के इस स्टार ने अपने स्वास्थ्य से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications