मेरे पास क्या बम है? ऐसा पूछने वाली महिला को CISF ने लिया हिरासत में, फ्लाइट छूटी

मेरे पास क्या बम है कहने पर महिला को लिया हिरासत में, फ्लाइट छूटी

नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर एक महिला के 'आप क्या चैक कर रहे हो, मेरे पास बम है?' कहने पर सुरक्षाकर्मियों ने हिरासत में ले लिया। पूछताछ के चलते उसकी फ्लाइट भी छूट गई। ये मामला इस महीने के शुरू का है। महिला ने लगातार घंटो तक चैकिंग से तंग आकर ऐसा चिल्लाया था। महिला अपनी फ्लाइट के समय से चार घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुंची थी। उसे दिल्ली से कोलकाता के लिए फ्लाइट लेनी थी लेकिन लगातार चैकिंग और पूछताछ के चलते वो फ्लाइट नहीं से सकी।

Irritated by frisking woman says I have a bomb at IGI airport

सीआईएसएफ के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि महिला की फ्लाइट 4:55 पर थी और वो एक बजे आ गई थी। लगातार चैकिंग से खिसियाई महिला चिल्ला दी कि क्या उसके पास बम है, इस पर सीआईएसएफ ने उसको हिरासत में लिया और पूछताछ की। हालांकि उसके सामान से या उसके पास से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। उसके सहयात्री से भी पूछताछ की गई।

सीआईएसएफ के मुताबिक महिला से पूछताछ के बाद सामने आया कि महिला चैकिंग से तंग आकर ही बम चिल्लाया था। इससे पहले अक्टूबर 2017 में भी लेह जा रही एक महिला ने इसी तरह से चिल्लाया था और वो भी यात्रा नहीं कर सकी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+