इरफान खान के बेटे बाबिल ने इंस्टाग्राम पर मां सुतापा सिकदर से मांगी माफी, शेयर की स्पेशल फोटो
मुंबई, 16 मई। बॉलीवुड एक्टर इरफान खान के निधन को एक साल से अधिक समय बीत चुका है लेकिन अभी भी यह यकीन करना मुश्किल है कि वह हमारे बीच नहीं हैं। इरफान खान के बेटे बाबिल अपने पिता को काफी मिस करते हैं और सोशल मीडिया पर इरफान से जुड़ी यादें शेयर करते रहते हैं। लेकिन हाल ही में बाबिल ने अपनी मां सुतापा सिकदर की एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है जिसे यूजर्स द्वारा खूब लाइक किया जा रहा है। इस फोटो के साथ बाबिल ने कैप्शन में अपनी मां से माफी मांगी है, जिसको लेकर वो अब सुर्खियों में हैं।

शेयर की मां की स्पेशल फोटो
बीते रविवार 9 मई को पूरे विश्व में मदर्स डे मनाया गया इस मौके पर कई लोगों ने अपने मां के प्रति आभार प्रकट करते हुए उनकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। हालांकि मदर्स डे के करीब एक सप्ताह बाद बाबिल ने अपनी मां की फोटो पोस्ट कर सबको सोचने पर मजबूर कर दिया। आपको बता दें कि मां के लिए कोई पोस्ट करने का विशेष दिन नहीं होता, आप कभी भी अपना प्यार जता सकते हैं। कुछ ऐसा ही बाबिल ने अपनी मां सुतापा सिकदर के लिए किया है।

बाबिल ने मां से मांगी माफी
फोटो के साथ बाबिल ने अपनी मां के लिए एक नोट भी लिखा है जिसे पढ़कर सोशल मीडिया यूजर्स का दिल भर आया। बाबिल ने लिखा, मेरी प्यारी मां, मैं बहुत मूडी हूं, मैं इसके लिए माफी मांगता हूं, सिर्फ आप ही हैं जो मेरी परवाह करती हैं और कोई नहीं जिसे मेरी फिक्र हो,आई लव यू मम्मा। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं और मैंने जो भी तकलीफ आपको दी है उसके लिए माफी मांगता हूं। मैं हमेशा आपका ख्याल रखना चाहता हूं।

मां सुतापा ने भी के लिए लिखी थी दिल छू लेने वाली बात
कुछ महीने पहले सुतापा सिकदर ने भी सोशल मीडिया पर अपने बेटे को लेकर दिल छू लेने वाली बात लिखी थी। उन्होंने लिखा, 'मेरा बेटा, बड़ा कड़क लौंडा है वो.. चुप चुप के नही सबके सामने ज़ार ज़ार रोता है वो। बड़ा कड़क लौंडा है, बाप के यादों को समेटता है। नाज़ुक उंगलियों से बिखेरता है उन्हें ख़ुशबू कि तरह, सहेजता है उन्हें बंद डायरी में... बड़ा सख्त लौंडा है वो। अपनी मां को गले लगाके कह पाता है... 'पूरी ज़िंदगी तू घना पेड़ थी हम सब के लिए। अब उड़ मां पंख फैलाए होश गवाएं'।

'मैं मरने वाला हूं फिर मुस्कुरा कर सो गए'
आपको बता दें कि 29 अप्रैल 2020 को इरफान खान का कैंसर से निधन हो गया था। इरफान खान को न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर था। जिसका उन्होंने लगभग 2 सालों तक विदेश में इलाज करवाय था। अपनी इस गंभीर बीमारी के बारे में इरफान खान ने खुद ही सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की। बाबिल ने बताया है कि उनके पिता इरफान खान को उनकी मौता का आभास पहले ही हो गया था। बाबिल खान ने कहा, ''मैं पिछले दो दिनों से अस्पताल में पापा के साथ था। वह होश खो रहा था। उन्होंने मेरी तरफ देखा, मुस्कुराया और कहा, 'मैं मरने वाला हूं। और मैंने कहा," नहीं, आप नहीं मर सकते हो। 'वह फिर से मुस्कुराया और वापस सो गए।'
यह भी पढ़ें: गम में डूबा बॉलीवुड, फेमस डायलॉग राइटर सुबोध चोपड़ा ने दुनिया को कहा अलविदा












Click it and Unblock the Notifications