गम में डूबा बॉलीवुड, फेमस डायलॉग राइटर सुबोध चोपड़ा ने दुनिया को कहा अलविदा
मुंबई, 14 मई: पिछले साल भारत में भी कोरोना महामारी ने दस्तक दी, जिस वजह से अब तक ढाई लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। बॉलीवुड के लिए भी ये वायरस नई मुसीबतें लेकर आया। एक ओर इंडस्ट्री का काम पूरी तरह से ठप है, तो वहीं दूसरी ओर कई दिग्गज कलाकारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। जिस वजह से साल 2020 और 2021 को काफी मनहूस माना जा रहा है। अब खबर आ रही कि फेमस डायलॉग राइटर सुबोध चोपड़ा का भी निधन हो गया है।

शनिवार को रिपोर्ट आई निगेटिव
जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों पहले सुबोध चोपड़ा कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद उन्होंने बकायदा इलाज करवाया। पिछले शनिवार को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। दो दिन तो वही सही रहे लेकिन सोमवार को फिर से उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उनका ऑक्सीजन लेवल अचानक से गिरने लगा। आनन-फानन में घर वालों ने ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कर घर पर ही इलाज शुरू करवाया, लेकिन उनका ब्लड प्रेशर लगातार बढ़ता जा रहा था।

हार्ट अटैक से मौत
शुक्रवार सुबह सुबोध के परिजनों ने उन्हें मलाड के लाइफलाइन अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ती ही जा रही थी। इसके बाद करीब 11.30 बजे उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। डॉक्टरों ने कार्डियक अरेस्ट को उनकी मौत की वजह बताई है। साथ ही आशंका जताई कि कोरोना की वजह से उनके कुछ अंगों पर बुरा असर पड़ा, जिस वजह से ये अटैक आया। उनके निधन के बाद से बॉलीवुड में शोक की लहर है।

बनना चाहते थे डायरेक्टर
49 साल के सुबोध के नाम कई उपलब्धियां हैं। वैसे तो उन्होंने मर्डर, रोग जैसी फिल्मों में डॉयलग लिखे थे। इसके बाद उन्होंने वसुधा नाम की एक मलयालम फिल्म बनाई। उनके भाई के मुताबिक उनके अंदर बहुत टैलेंट था। फिलहाल वो बॉलीवुड की फिल्मों के लिए डायलॉग लिखते थे, लेकिन कुछ दिनों से वो किसी अच्छी फिल्म को डायरेक्ट करने का प्लान बना रहे थे, लेकिन उनका ये सपना अधूरा ही रह गया।












Click it and Unblock the Notifications