16 वर्ष बाद चुप्‍पी तोड़ेंगी इरोम शर्मिला, राजनीति और शादी अगला मुकाम!

इंफाल। मणिपुर में अफस्‍पा के विरोध में 16 वर्षों से भूख हड़ताल पर बैठी इरोम शर्मिला ने अपनी हड़ताल खत्‍म करने का ऐलान किया है। नौ अगस्‍त को इरोम के केस का फैसला आएगा और इसी दिन इंफाल के कोर्ट में वह अपनी भूख हड़ताल खत्‍म करेंगी।

irom-sharmila

राजनीति में आएंगी इरोम

खबरें हैं कि इरोम अपनी हड़ताल खत्म करने के बाद राजनीति में कदम रखेंगे और मणिपुर में चुनाव लड़ेंगी। इरोम के मुताबिक उन्हें अपने आंदोलन के लिए जनता का समर्थन नहीं मिल रहा है। इसलिए उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव के मैदान में उतरने का फैसला किया है। इरोम अफस्पा विरोधी विचारधारा के लिए वह चुनाव में उतरेंगी।

करेंगी रणनीति में कुछ बदलाव

इरोम की मानें तो वह अपने 16 वर्ष पुराने आंदोलन को लेकर रणनीति में कुछ बदलाव करेंगी। वह अगस्त के मध्‍य में नई रणनीति के साथ आंदोलन की शुरुआत करेंगी। इरोम के मुताबिक भारत एक लोकतांत्रिक देश है। यहां आंदोलन का मतलब बंद बुलाना, हिंसक प्रदर्शन करना और आगजनी करना नहीं है। ऐसी हिंसक प्रदर्शनों से उन राजनेताओं पर कोई फर्क नहीं पड़ता जो करोड़ों रुपए खर्च करके कुर्सी तक पहुंचे हैं।

ब्रिटिश राइटर से करेंगी शादी

इरोम ने हड़ताल खत्‍म करने के बाद शादी के बारे में भी बातें की हैं। इरोम ब्रिटिश इंडियन राइटर डेसमंड कूटिन्हो से शादी कर सकती हैं। इरोम और डेसमंड लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं। वह भी इरोम की ही तरह सामाजिक मुद्दों से जुड़े रहते हैं। इरोम हमेशा डेसमंड की फोटो अपने पास रखती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+