IRCTC की एक 'गलती' ने उड़ा दी 34000 लोगों की नींद
नयी दिल्ली। रेलवे से गलती होना कोई नहीं बात नहीं है, लेकिन एक दिन में एक छोटी सी गलती ने 34000 यात्रियों को परेशान कर दिया। जी हां रेलवे ने एक गलत संदेश भेजकर हजारों यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी।

ऑनलाइन रेल टिकट मुहैया कराने वाली इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी ने एक ही दिन में 34,000 से ज्यादा यात्रियों को उनकी गाड़ियां कैंसल होने का गलत एसएमएस भेज दिया। जबकि वास्तिकता में ट्रेन कैंसिल हुई ही नहीं थी। आईआरसीटीसी की ओर से ये संदेश ट्रेन खुलने से कुछ घंटे पहले भेजे गए थे।
Must Read: 1 जुलाई से बदल जाएंगे रेलवे के ये 10 नियम
कई यात्रियों ने इन एसएमएस पर भरोसा किया और उनकी ट्रेन छूट गई। इतनी ही नहीं ट्रेन तो छूटी ही साथ-साथ अब रेलवे ने उन्हें उनका रिफंड वापस मिलने की भी उम्मीद नहीं है। हालांकि आईआरसीटीसी लोगों को ये भरोसा दिला रही है कि अगर रेलवे से उनका पैसा वापस नहीं मिला तो वो उन्हें उनका रिफंड वापस करेगी।
भारतीय रेल से जुड़े 10 चौंकाने वाले तथ्य जो आपने कभी नहीं सुना होगा
आपको बता दें कि वाकिया 28 मई का है? जहां आईआरसीटीसी की ओर से 1 लाख लोगों को ट्रेन के कैंसिल होने का संदेश भेजा गया। आईआरसीटीसी के मुताबिक ये एसएमएस ऑटोमैटिक सिस्टम से नहीं, बल्कि मैन्युअल मोड में भेजे गएजिसकी वजह से 34000 संदेश गलत चले गए।












Click it and Unblock the Notifications