IRCTC घोटाला: पटियाला हाउस कोर्ट से मिली लालू यादव को अंतरिम जमानत

नई दिल्ली। आईआरसीटीसी घोटाला मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को अंतरिम जमानत मिल गई है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने लालू यादव को इस केस में अंतरिम जमानत दी है। लालू यादव इस मामले में सुनवाई के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंन्सिंग के जरिए पेश हुए थे। इस मामले में सीबीआई द्वारा दर्ज केस में सुनवाई 19 जनवरी को होगी। रेलवे टेंडर घोटाले के इस केस में ईडी ने भी मामला लालू यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

IRCTC scam case: Patiala House Court grants interim bail to Lalu Prasad Yadav

लालू प्रसाद यादव पहले ही चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे हैं और स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण वह रांची के अस्पताल में भर्ती हैं। इस मामले की सुनवाई के लिए दिल्ली आने में असमर्थ लालू यादव वीडियो कॉन्फ्रेंन्सिंग के जरिए शामिल हुए। मामले की सुनवाई के दौरान लालू यादव की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंन्सिंग के जरिए अलग कमरे में हुई।

दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में गुरुवार को बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और राजद नेता तेजस्वी यादव पेश हुए। अदालत ने इस मामले की सुनवाई को 19 जनवरी 2019 तक के लिए टाल दिया है। इसके पहले की सुनवाई के दौरान अदालत ने राबड़ी देवी और राजद नेता तेजस्वी यादव को जमानत दे दी थी और लालू यादव की तबीयत खराब होने के कारण वीडियो कॉन्फ्रेंन्सिंग के जरिए अदालती कार्यवाही में शामिल होने की मंजूरी दे दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+