ट्रेन यात्री चुन सकेंगे मनपसंद सीट, ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम में बदलाव की तैयारी
नेक्स्ट जनरेशन टिकट बुकिंग सिस्टम ऑनलाइन टिकट बुकिंग का नया सॉफ्टवेयर है,जो कि ना केवल यात्रियों को सुविधा देगा बल्कि रेल मंत्रालय को भी मुनाफा देगा।
नई दिल्ली। अब IRCTC अपने यात्रियों के लिए एक नया तोहफा लेकर आने वाला है। आपको जानकर हैरत होगी रेल मंत्रालय के निर्देश पर IRCTC के ऑनलाइन टिकट बुकिंग सिस्टम अब कुछ समय में नए रंग-रूप में लोगों के सामने होगा।
जो खाका तैयार किया जा रहा है उसके मुताबिक अब आप ऑनलाइन बुकिंग करते वक्त ही अपने लिए मन की सीट चुन सकेंगे। इन नए सॉफ्टवेयर का नाम नेक्स्ट जनरेशन है, जिसे सुंदर और आसान बनाने के लिए हर हफ्ते रेल -मंत्रालय अपनी मीटिंग कर रहा है।

नेक्स्ट जनरेशन टिकट बुकिंग सिस्टम
टिकट बुकिंग सिस्टम के नेक्स्ट जनरेशन का ब्लूप्रिंट तैयार होने के बाद रेल मंत्री सुरेश प्रभु के सामने इसको पेश किया जाएगा और उसके बाद ही उनकी मंजूरी मिलने पर इस को एक्टिवेट कर दिया जाएगा।

तकरीबन 1 साल का वक्त
हालांकि अनुमान के मुताबिक इस पूरी प्रक्रिया में तकरीबन 1 साल का वक्त लग सकता है। जिसके साल 2018 में रेल यात्रियों को फूल सुख-सुविधा के साथ यात्रा नसीब हो।

क्या है नेक्स्ट जनरेशन टिकट बुकिंग सिस्टम?
ये ऑनलाइन टिकट बुकिंग का नया सॉफ्टवेयर है, जो कि ना केवल यात्रियों को पर्याप्त सुविधा देगा बल्कि रेल मंत्रालय को भी मुनाफा देगा, इसलिए इस पर जोरो-शोरों से काम हो रहा है।

सिर्फ कंफर्म टिकट होने की जानकारी
नए सॉफ्टवेयर में एयरलाइंस की तरह यात्री को पहले उसका कोच या टिकट नंबर बताने की बजाए सिर्फ कंफर्म टिकट होने की जानकारी दी जाएगी और बाद में चार्ट तैयार होने पर यात्री को उसका सीट नंबर SMS कर दिया जाएगा।

रेल के डब्बों को कम और ज्यादा
जिससे कि रेल मंत्रालय को पहले से पता चल जाएगा कि कितने यात्री सफर करने वाले हैं, जिसकी वजह से रेल के डब्बों को कम और ज्यादा किया जा सकेगा और इससे अनावश्यक भीड़ को रोका जा सकेगा और जो यात्री सफर कर रहे हैं उन्हें पर्याप्त सुविधा भी जा सकेगी।












Click it and Unblock the Notifications