कंफर्म ट्रेन टिकट पाने का आसान तरीका, IRCTC की इस खास सुविधा का उठाएं लाभ

नई दिल्ली। गर्मी की छुट्टियों के दौरान ट्रेन टिकटों को लेकर मारामारी हो जाती है। कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। अगर आपको कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है और आप अपना प्लान कैंसिल करना पड़ रहा है तो मायूस न हो, हम आपको ऐसे तरीके के बारे में बता रहे हैं जिससे आपको कंफर्म टिकट पाने में मदद मिलेगी। आइआरसीटीसी (IRCTC) के ऑनलाइल एप के एक खास फीचर से आपको कंफर्म टिकट पाने में मदद मिलेगी।

 कंफर्म टिकट पाने में मिलेगी मदद

कंफर्म टिकट पाने में मिलेगी मदद

आईआरसीटीसी के ऑनलाइन एप की मदद से आपको किसी ट्रेन में कंफर्म टिकट न‍हीं मिलने पर उसी रूट पर चलने वाली दूसरी ट्रेन में सफर करने की सुविधा मिलेगी। आईआरसीटीसी की विकल्प स्कीम के बारे में बहुत से लोगों को जानकारी नहीं होती है, लेकिन इस स्कीम की मदद से आपको ट्रेन में सीट पाने में मदद मिलती है। अगर यात्री को ट्रेन शुरू होने तक उसमें सीट नहीं मिलती है, तो उस यात्री को उसी रूट पर जाने वाले अगली ट्रेन में सीट दी जाती है।

 क्या है विकल्प स्कीम

क्या है विकल्प स्कीम

आईआरसीटीसी की विकल्‍प स्कीम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं। इस स्कीम के तहत वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को दूसरी ट्रेन में सीट उपलब्ध होने पर उन्हें सीट मिल जाती है। हालांकि ये सुविधा सिर्फ ऑनलाइन टिकटों पर ही है। टिकट बुकिंग के दौरान आप को विकल्प स्कीम के लिए चेक बॉक्स में मार्क लगाकर हामी भरनी होती है कि आप इस स्कीम का लाभ उठाना चाहते हैं कि नहीं। विकल्प स्कीम का मतलब यह नहीं है कि पैंसेंजर को कि‍सी और ट्रेन में कन्फर्म टि‍कट मि‍ल जाएगा।

 स्कीम को लेकर शर्तें

स्कीम को लेकर शर्तें

ट्रेन और सीट की उपलब्‍धता पर ही इस स्कीम का लाभ निर्भर करता है। इसके लिए कई नियम है, जिनके आधार पर दूसरी ट्रेन में पैसेंजर को जगह दी जाती है। जैसे कि‍स स्‍टेशन से ट्रेन पकड़नी है और कहां तक आपको सीट चाहिए। इस स्कीम के तहत अगर आपको कि‍सी और ट्रेन में सीट मि‍ल जाती है तो आपने न तो कोई एक्स्ट्रा किराया लि‍या जाता है और न ही कि‍सी अन्‍य तरह का चार्ज वसूल किया जाता है। मतलब आप अपनी टिकट के किराए के आधार पर ही दूसरे ट्रेन में सफर कर सकते हैं। अगर आप दूसरी ट्रेन में सीट मि‍लने के बाद सफर नहीं करना चाहते हैं तो रि‍फंड क्‍लेम कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+