IRCTC ने लाया शानदार Tour Package, सिर्फ इतने रुपये में करिए 4 दिनों तक गुजरात का दीदार, खाना-रहना सब फ्री
IRCTC Gujarat Tour Package: ट्रेन से लाखों लोग हर दिन यात्रा करते हैं। ऑनलाइन टिकट बुक कराने के लिए लोग आईआरसीटीसी (IRCTC) को लॉग-इन करते हैं। IRCTC के तहत लोग ऑनलाइन टिकट बुक कराते हैं। वहीं IRCTC समय-समय पर टूर पैकेज लाते रहता है। इस बार भी शानदार टूर पैकेज लेकर आया है।
4 दिन और 3 रात का टूर
IRCTC टूर पैकेज से आप गुजरात का भ्रमण कर सकते हैं। गुजरात की प्रसिद्ध जगहों पर जा सकते हैं। गुजराती कल्चर को जान सकते हैं। यह टूर 4 दिन और 3 रात का होगा। इस दौरान आप जमकर गुजरात की सैर कर सकते हैं। पर्यटक अक्सर गुजरात जाने की इच्छा करते हैं। आप भी गुजरात घूमना चाहते हैं तो आपके लिए यह खास ऑफर है। बेहद कम पैसे में आप आसानी से गुजरात टूर पर जा सकते हैं।

Kewadia With Ahmedabad Ex Mumbai है टूर का नाम
यह यात्रा मुंबई से शुरू होगी, जो गुजरात पहुंचने पर 4 दिन की सैर कर सकते हैं। मुंबई से यह ट्रेन हर शुक्रवार को चलेगी। इस टूर पैकेज का Kewadia With Ahmedabad Ex Mumbai नाम है। 4 दिनों की यात्रा में आप गुजरता के कई फेमस चीजों को देख सकते हैं।
कई टूरिस्ट प्लेस जा सकते हैं
इस दौरान आप वडोदरा में लक्ष्मी विलास पैलेस जा सकते हैं। वहां की चीजों को देख सकते हैं। अहमदाबाद में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को देख सकते हैं। साथ ही अक्षरधाम टेंपल भी जा सकते हैं। साबरमती आश्रम और कंकरिया झील का दीदार कर सकते हैं।
15 हजार करने होंगे खर्च
आईआरसीटीसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रत्येक यात्री को 15,440 रुपये का भुगतान करना होगा। इस पैकेज में यात्रियों को खाना फ्री में मिलेगा। उन्हें ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर मिलेगा। इसके लिए यात्रियों से पैसे नहीं लिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- क्या सावन माह में IRCTC ट्रेनों में प्याज, लहसुन के बिना सिर्फ शाकाहारी भोजन दे रही है? जानें सच












Click it and Unblock the Notifications