क्या सावन माह में IRCTC ट्रेनों में प्याज, लहसुन के बिना सिर्फ शाकाहारी भोजन दे रही है? जानें सच
IRCTC Sawan Food: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) हमेशा भारतीय रेलवे की ट्रेनों में दी जाने वाली खाने को लेकर चर्चाओं में रहता है।
आईआरसीटीसी हमेशा यात्रा करने वाले यात्रियों की आहार संबंधी प्राथमिकताओं को पुरी करने की कोशिश करता है। इसी बीच एक खबर वायरल हो रही है कि सावन का महीना शरू होते ही ट्रेनों में प्याज, लहसुन के बिना सिर्फ शाकाहारी भोजन दिया जा रहा है।

क्या किया जा रहा है वायरल पोस्ट में दावा...?
इस वायरल हो रही रिपोर्ट ने जुलाई और अगस्त के महीनों के दौरान यात्रा करने वालों के बीच चिंता पैदा कर दी है। जैसे ही सावन 2023 शुरू हुआ है, कई वायरल रिपोर्ट और सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि आईआरसीटीसी ने सावन के दौरान ट्रेन में मांसाहारी भोजन पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसका मतलब है कि 4 जुलाई से भारतीय रेलवे की ट्रेनों में केवल शाकाहारी भोजन ही परोसा जा रहा है।
वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि आईआरसीटीसी ने घोषणा की है कि वे सावन महीने के कारण 4 जुलाई से 31 अगस्त तक ट्रेनों में प्याज और लहसुन के बिना सिर्फ शाकाहारी भोजन परोसेंगे, जिससे कई यात्री निराश हो गए।
क्या है सच?
हालांकि इन खबरों में सच्चाई ना के बराबर है। आईआरसीटीसी की रिपोर्ट के मुताबिक सावन महीने में शाकाहारी भोजन परोसने की बात सिर्फ बिहार के भागलपुर जिले के लिए है। स्पष्ट किया गया कि यह घोषणा केवल बिहार के भागलपुर जिले के लिए लागू थी।
आईआरसीटीसी ने स्पष्ट किया कि, ''ईआरसीटीसी द्वारा ऐसा कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है। सभी सेवा पहले की तरह चल रही है।''
इसका मतलब यह है कि आईआरसीटीसी के यात्री सावन महीने के दौरान मांसाहारी भोजन के रूप में अपनी पसंद का उल्लेख कर सकते हैं और मंगवा सकते हैं। सावन 2023 का महीना इस साल 4 जुलाई को शुरू हुआ और 31 अगस्त तक चलेगा।

Fact Check
दावा
IRCTC सावन महीने में ट्रेनों में प्याज, लहसुन के बिना सिर्फ शाकाहारी भोजन दे रही है।
नतीजा
नहीं, IRCTC ने सावन महीने के लिए कोई स्पेशल बदलाव नहीं किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications