जानें IRCTC के जरिए कैसे ट्रेन में खाना करें बुक

नयी दिल्ली। ट्रेन के सफर का मजा उस वक्त और भी दोगुना हो जाता है जब आपको आपकी पसंद का खाना मिल जाए। इसके लिए अक्र हम अपने घ रों से खाना बनाकर लेकर जाते हैं, लेकिन कई बार या तो गर्मी की वजह से खाना खराब हो जाता है या फिर वक्त की कमी की वजह से हम खाना साथ नहीं ले पाते हैं। ऐसे में हमारे पास ट्रेन की पैंट्री कार के बेस्वाद खाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचता। अगर आप भी यहीं सोच रहे हैं तो अब आपको मायूस होने की जरुरत नहीं है।

अब घर बैठे करें ट्रेन के लिए बेडरोल की बुकिंग, जानें कैसे?

अब आप आईआरसीटीसी की मदद से चलती ट्रेन में अपनी पसंद का खाना मंगवा सकते हैं। इसके लिए आप को बस आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाना होगा या आईआरसीटीसी एप डाउनलोड करना होगा। अब हम आपको बतातें है कि आप कैसे ट्रेन में सफर के दौरान अपना खाना बुक कर सकते हैं।

ऐसे कर सकते है ऑडर

ऐसे कर सकते है ऑडर

आप चलती ट्रेन में अपनी पसंद का खाना ऑर्डर करने के लिए आईआरसीटीसी की बेवसाइट या फिर एप या फिर एसएमएस के जरिए अपना खाना बुक करा सकते हैं। अगर आप आईआरसीटीसी वेबसाइट के जरिए करेंगे तो आपके पास तीन विकल्प होंगे। सर्च बाई स्टेशन, सर्च बाई पीएनआर नंबर या सर्च बाई स्टेशन।

चुनें अपना मेन्यू

चुनें अपना मेन्यू

सर्च बाई स्टेशन करने पर रेलवे स्टेशन का नाम फिल करना होगा। इसके बाद उस स्टेशन पर मौजूद सभी रेस्टोरेंट का मेन्यू आपके पास खुल जाएगा। जिसके बाद आप अपनी पसंद के रेस्टारेंट के खाने का ऑर्डर कर सकते हैं।

कैसे करें खाना बुक

कैसे करें खाना बुक

यही प्रोसेंस आप पीएनआर सर्च और सर्च बाई स्टेशन के माध्यम से भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप मोबाइल से मील स्पेस पीएनआर नंबर टाइप कर 139 पर एसएमएस करके खाना बुक कर सकते हैं।

मनपसंद खाना

मनपसंद खाना

इसके अलावा आप टोल फ्री नंबर 18001034139 डायल करके भी अपनी पसंद का खाना ऑर्डर कर सकते हैं। इसके अलावा 0120-4383892-9 पर भी कॉल कर सकते हैं।

फूड ऑन ट्रैक

फूड ऑन ट्रैक

आईआरसीटीसी कैटरिंग को 'फूड ऑन ट्रैक' ऐप से भी आप खाना ऑर्डर कर सकते हैं। इसके लिए आप स्वाइप कर सेलेक्ट करें और ऑर्डर बुक। अपने पीएनआर/स्टेशन को सर्च कर आप अपनी पसंद का खाना बुक कर सकते हैं।

कैश ऑन डिलीवरी

कैश ऑन डिलीवरी

रेलवे के नियमानुसार पैंट्रीकार वाली ट्रेनों में बाहरी कैटरिंग कंपनियों के वेंडरों को ट्रेन के अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई है। इसीलिए स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही यात्रियों को गेट तक डिलीवरी लेने खुद पहुंचना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+