IRCTC Diwali-Chhath Train Booking: छठ-दिवाली पर मिलेगी कन्फर्म सीट! अभी कर लें आने-जाने के टिकट बुक
IRCTC Diwali-Chhath Train Booking Tracker 2025: त्योहारों का मौसम नजदीक आते ही हर साल ट्रेनों में सीट पाने की जंग शुरू हो जाती है। लाखों लोग दिल्ली, मुंबई, सूरत, अहमदाबाद, पुणे और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों से अपने घर, बिहार और पूर्वी यूपी की ओर निकलते हैं। दिवाली और छठ पूजा पर घर पहुंचने की खुशी ही अलग होती है।
लेकिन टिकट न मिलने की टेंशन इस खुशी को अधूरा कर देती है। इस बार रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अब लोग 9 नवंबर 2025 तक की यात्रा के लिए टिकट बुक कर सकते हैं। यानी आप न सिर्फ दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने की टिकट अभी ले सकते हैं, बल्कि वापसी की टिकट भी कन्फर्म करा सकते हैं।

दिवाली और छठ पूजा 2025 की तारीखें
इस साल दिवाली और छठ पूजा दोनों अक्टूबर के आखिरी दिनों में हैं।
- दिवाली 2025: 21 अक्टूबर (मंगलवार)
- छठ पूजा 2025: 27 अक्टूबर (सोमवार) (संध्या अर्ध्य)
इन दिनों बिहार और पूर्वी यूपी लौटने वाले यात्रियों की संख्या लाखों में पहुंच जाती है। यही कारण है कि रेलवे की टिकटें कुछ ही दिनों में फुल हो जाती हैं।
ये भी पढ़ें: IRCTC Diwali-Chhath Booking: बिहार-पूर्वांचल यात्रियों के लिए खुशखबरी! रिटर्न टिकट भी आज से कर सकते हैं बुक
घर लौटने की सबसे बड़ी चुनौती
दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, अहमदाबाद और सूरत जैसे बड़े शहरों से कामकाजी लोग हर साल छठ और दिवाली पर अपने घर लौटते हैं। इनमें से ज्यादातर लोग पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गया, समस्तीपुर, भागलपुर, वाराणसी, गोरखपुर और बलिया जैसे शहरों तक की यात्रा करते हैं। इन रूटों की ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़ रहती है।
रेलवे की तैयारी और स्पेशल ट्रेनें
हर साल की तरह इस बार भी रेलवे ने त्योहारों पर भीड़ को संभालने के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है। खासकर इन रूटों पर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी-
- दिल्ली से पटना और दरभंगा
- मुंबई से छपरा और भागलपुर
- सूरत और अहमदाबाद से मुजफ्फरपुर और गोरखपुर
- पुणे से पटना और दरभंगा
- बेंगलुरु से गया और समस्तीपुर
इन ट्रेनों की घोषणा त्योहारों से ठीक पहले की जाएगी, ताकि यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिल सके।
वापसी की टिकट भी ले लें अभी
अक्सर यात्री घर जाने की टिकट तो समय रहते ले लेते हैं, लेकिन वापसी की टिकट छूट जाती है। नतीजा यह होता है कि त्योहार खत्म होने के बाद वापसी के लिए लंबी वेटिंग लिस्ट मिलती है। इसलिए रेलवे ने सलाह दी है कि यात्री अभी से ही अपनी आने-जाने दोनों टिकटें कन्फर्म करा लें।
यात्रियों के लिए जरूरी जानकारी
- अभी से टिकट बुकिंग ओपन है और 9 नवंबर तक की यात्रा की टिकट मिल रही है।
- त्योहार के समय ट्रेनों में भीड़ कई गुना बढ़ जाती है, इसलिए जल्दी बुकिंग करने पर ही कन्फर्म सीट मिलेगी।
- बिहार और पूर्वी यूपी की तरफ जाने वाली ट्रेनों पर सबसे ज्यादा दबाव रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications