IRCTC Diwali-Chhath Booking: बिहार-पूर्वांचल यात्रियों के लिए खुशखबरी! रिटर्न टिकट भी आज से कर सकते हैं बुक
IRCTC Diwali-Chhath Train Booking: त्योहारों का मौसम आते ही बिहार और पूर्वांचल जाने वालों की संख्या लाखों में पहुंच जाती है। दिवाली और छठ पूजा पर घर लौटने की चाहत इतनी गहरी होती है कि ट्रेनें महीनों पहले ही फुल हो जाती हैं। इस बार यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे ने टिकट बुकिंग की सीमा बढ़ा दी है और आज, 7 सितम्बर को आप 6 नवंबर 2025 तक की यात्रा के लिए आरक्षण करा सकते हैं।
साथ ही, हजारों फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स और नई सेवाएं शुरू की गई हैं ताकि कोई भी यात्री अपने घर जाने से वंचित न रह जाए। ट्रेन में रिजर्वेशन जारी है और अब आप घर जाने के साथ-साथ वापसी की टिकट भी बुक करा सकते हैं। आज 6 नवंबर तक की बुकिंग IRCTC के वेबसाइट पर की जा रही है।

कब है दिवाली और छठ पूजा
- दिवाली इस बार 20 अक्टूबर 2025, सोमवार को है।
- छठ पूजा का महापर्व 28 अक्टूबर 2025, मंगलवार को मनाया जाएगा।
छठ का चार दिन का व्रत 25 अक्टूबर से शुरू होकर 28 अक्टूबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पूरा होगा।
ये भी पढ़ें: IRCTC Parcel Booking: भारतीय रेलवे ने बदल दिया पार्सल बुकिंग के नियम, पहले और अब के रूल्स में है कितना अंतर?
12 हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स
रेलवे ने जानकारी दी है कि त्योहारों के दौरान भीड़ को देखते हुए 12 हजार से ज्यादा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स चलाए जाएंगे। साथ ही, यात्रियों को 20% रिटर्न टिकट छूट भी दी जाएगी। इसका फायदा उन्हें मिलेगा जो 13 से 26 अक्टूबर के बीच आगे की यात्रा और 17 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच वापसी की टिकट एक साथ बुक करेंगे।
बिहार और पूर्वांचल के लिए खास ट्रेनें
पूर्व मध्य रेलवे (ECR) ने बताया है कि पटना, दरभंगा, गया और मुजफ्फरपुर जैसे रूट्स पर 14 स्पेशल ट्रेनों से करीब 588 ट्रिप्स चलाई जाएंगी। इससे त्योहारों के समय टिकट की भारी मांग को संभालने में मदद मिलेगी।
नई ट्रेनें
- दिल्ली से गया और छपरा तक अमृत भारत एक्सप्रेस
- सहरसा से अमृतसर और मुजफ्फरपुर से हैदराबाद तक नई ट्रेनें
- पटना से पूर्णिया के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस
- बुद्ध सर्किट ट्रेन और पटना रिंग रेलवे जैसी परियोजनाएँ भी यात्रियों की सुविधा बढ़ाएँगी।
प्रमुख नियमित ट्रेनें
छठ और दिवाली सीजन में बिहार और पूर्वांचल जाने वालों के लिए ये ट्रेनें भी अहम रहेंगी-
- मालदा टाउन - गोमती नगर अमृत भारत एक्सप्रेस
- बापूधाम मोतिहारी - आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस
- मुजफ्फरपुर - प्रयागराज बापूधाम एक्सप्रेस
- वास्को द गामा - मुजफ्फरपुर स्पेशल
टिकटें अभी से हो रही हैं फुल
बिहार और यूपी जाने वाली कई ट्रेनों की सीटें पहले ही तेजी से भरने लगी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक छठ से दो महीने पहले ही कई ट्रेनें फुल हो जाती हैं। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि जल्दी टिकट बुक करें और आखिरी समय का इंतजार न करें।
बस सेवाएं भी होंगी मददगार
रेलवे टिकट न मिलने पर बिहार सरकार की इंटर-स्टेट बस सेवाएँ भी विकल्प बन सकती हैं। राज्य सरकार ने त्योहारों के दौरान 299 बसें चलाने का ऐलान किया है, जिसमें AC और नॉन-AC दोनों तरह की बसें शामिल होंगी।
ये भी पढ़ें: IRCTC Budget Tour Package: 18 हजार से कम में करें अयोध्या से शिमला तक की सैर! IRCTC लेकर आया है जबरदस्त पैकेज












Click it and Unblock the Notifications