IRCTC Diwali Chhath Train Booking: बिहार-यूपी जाने वालों के लिए स्पेशल ट्रेन, आज इस डेट तक हो रही है रिजर्वेशन

IRCTC Diwali Chhath Train Booking: त्योहारों का मौसम आते ही देशभर में रेलवे टिकटों की मांग अचानक बढ़ जाती है। इस बार भी दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों पर अपने घर जाने वालों के लिए रेलवे ने राहत की खबर दी है।

आज की तारीख 9 सितंबर 2025 से यात्री 8 नवंबर 2025 (शुक्रवार) तक की यात्रा के लिए ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। यानी अब जो लोग बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अपने घरों तक पहुंचना चाहते हैं, वे पहले से ही अपनी सीट पक्की कर सकते हैं। खास बात यह है कि अब यात्री सिर्फ जाने की ही नहीं बल्कि वापसी की टिकट भी पहले से बुक कर सकेंगे।

IRCTC

कब हैं दीपावली और छठ 2025

इस साल दीपावली 21 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को मनाई जाएगी। इसके तुरंत बाद बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा लोकपर्व छठ महापर्व होगा, जिसकी शुरुआत 25 अक्टूबर 2025 (रविवार) को नहाय-खाय से होगी और समापन 28 अक्टूबर 2025 (बुधवार) को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होगा। यही कारण है कि इन तिथियों के आसपास सबसे ज्यादा भीड़ देखी जाती है और टिकटों की मांग बढ़ जाती है।
ये भी पढ़ें:i IRCTC Tour Package:बजट में करें 'लैंड ऑफ हैप्पीनेस' की सैर, रेलवे का बेहतरीन ऑफर, आज ही बुक करें भूटान की टिकट

बिहार और पूर्वी यूपी जाने वालों के लिए बड़ी राहत

हर साल दीपावली-छठ पर लाखों लोग दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु और अहमदाबाद जैसे महानगरों से बिहार और पूर्वी यूपी लौटते हैं। पटना, आरा, बक्सर, दानापुर, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर, सिवान, छपरा और समस्तीपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ती है। रेलवे ने ऐसे यात्रियों की सुविधा के लिए नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे जोड़ने और कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी की है।

दिल्ली-मुंबई-अहमदाबाद से चलेगीं स्पेशल ट्रेनें

दिल्ली और मुंबई से पटना और बनारस जाने वाली ट्रेनों में हर साल सबसे ज्यादा दबाव रहता है। इसके अलावा अहमदाबाद और सूरत से भी बड़ी संख्या में यात्री बिहार लौटते हैं। रेलवे सूत्रों के मुताबिक इस बार भी इन रूट्स पर अतिरिक्त ट्रेनों की घोषणा की जाएगी। वहीं, पुणे और बेंगलुरु जैसे शहरों से भी छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बड़ी संख्या में आवाजाही होती है।

वापसी की टिकट बुक करने का भी मौका

त्योहारों में सबसे बड़ी दिक्कत वापसी की टिकट की होती है। अक्सर यात्री जाने की टिकट तो पहले से ले लेते हैं लेकिन छठ पूजा के बाद घर से लौटने में परेशानी होती है। रेलवे ने इस बार यात्रियों की इस चिंता को दूर कर दिया है। अब लोग पहले से ही 29 अक्टूबर के बाद की वापसी यात्रा की टिकट भी बुक कर सकते हैं, जिससे उन्हें अंतिम समय की भीड़ और महंगे दामों वाले टिकट से राहत मिलेगी।

क्यों जरूरी है समय पर टिकट बुक करना

पिछले सालों के अनुभव बताते हैं कि त्योहारों से 30-40 दिन पहले ही बिहार और पूर्वी यूपी जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लंबी हो जाती है। कई बार तो वेटिंग 500 से भी ज्यादा पहुंच जाती है। ऐसे में अगर यात्री समय रहते टिकट बुक कर लेंगे तो उन्हें यात्रा में दिक्कत नहीं होगी।

एयरलाइन कंपनियां भी कर रही तैयारी

रेलवे के साथ-साथ हवाई सफर में भी त्योहारों के दौरान भारी भीड़ देखने को मिलती है। दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु से पटना, गया और वाराणसी जाने वाली फ्लाइट्स के किराए दीपावली-छठ पर अचानक बढ़ जाते हैं। इस बार भी एयरलाइंस कंपनियां अतिरिक्त फ्लाइट्स चलाने की तैयारी कर रही हैं, लेकिन टिकट सस्ते दामों पर तभी मिल सकते हैं जब लोग पहले से बुकिंग कर लें।
ये भी पढ़ें: IRCTC Budget Tour Package: 18 हजार से कम में करें अयोध्या से शिमला तक की सैर! IRCTC लेकर आया है जबरदस्त पैकेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+