IRCTC Budget Tour Package: 18 हजार से कम में करें अयोध्या से शिमला तक की सैर! IRCTC लेकर आया है जबरदस्त पैकेज
IRCTC Budget Tour Package: अगर आप घूमने-फिरने का शौक रखते हैं लेकिन जेब ढीली नहीं करना चाहते, तो IRCTC का यह ऑफर आपके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए ऐसे टूर पैकेज तैयार किए हैं, जिनमें आराम, सुविधा और बजट, सब एक साथ कवर होते हैं। खास बात यह है कि इन पैकेजों में न सिर्फ ट्रेन से सफर बल्कि कैब और रहने का इंतजाम भी शामिल है।
धार्मिक यात्रा हो, पहाड़ों का आनंद लेना हो या राजस्थान की रॉयल धरोहरों को देखना हो। हर तरह की यात्रा अब बेहद आसान और सस्ती हो गई है। मौका भी सीमित समय के लिए है। IRCTC इन पैकेज के लिए बुकिंग 15 सितंबर से पहले 18 हजार रुपये से कम में कर रही है।

धार्मिक यात्रा के लिए राम मंदिर दर्शन पैकेज
धार्मिक जगहों पर जाना चाहते हैं तो IRCTC का राम मंदिर दर्शन पैकेज बिल्कुल सही है। इसमें अयोध्या और वाराणसी के दर्शनों का मौका मिलेगा। यात्रा कोलकाता से शुरू होगी और यह 5 रात व 6 दिनों की होगी। यात्रियों को सफर के दौरान ट्रेन और घूमने के लिए कैब की सुविधा दी जाएगी।
ये भी पढ़ें: IRCTC Coorg Tour Package: 10 हजार से कम में करें 'भारत के स्कॉटलैंड' की सैर, कूर्ग टूर के लिए ऐसे करें बुकिंग
- दो लोगों के लिए प्रति यात्री शुल्क: 16,150 रुपये
- तीन लोगों के लिए प्रति यात्री शुल्क: 15,750 रुपये
- बच्चों के लिए शुल्क: 5,250 रुपये
इस पैकेज का नाम RAM MANDIR DARSHAN WITH CONFIRMED TRAIN TICKET रखा गया है। बुकिंग हर शुक्रवार से रेलवे की वेबसाइट पर शुरू होती है।
पहाड़ों का मजा: शिमला और कुफरी पैकेज
जिन्हें पहाड़ों की ठंडी हवा और खूबसूरत नजारे पसंद हैं, उनके लिए शिमला विद हातू टेंपल पैकेज शानदार विकल्प है। यह यात्रा चंडीगढ़ से शुरू होती है और कुल 3 रात और 4 दिनों की है। इस दौरान यात्रियों को शिमला, कुफरी और नारकंडा में घूमने का मौका मिलेगा।
- दो लोगों के लिए प्रति यात्री शुल्क: 16,360 रुपये
- तीन लोगों के लिए प्रति यात्री शुल्क: 15,160 रुपये
- बच्चों के लिए शुल्क: 12,770 रुपये
यात्रा की शुरुआत 6 सितंबर से हो रही है और टिकट बुकिंग रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर आसानी से की जा सकती है।
राजस्थान के रंग- जयपुर, अजमेर, पुष्कर और उदयपुर
अगर आपको इतिहास और राजस्थानी संस्कृति का शौक है तो जयपुर-अजमेर-पुष्कर-उदयपुर पैकेज आपके लिए परफेक्ट रहेगा। यह पैकेज 4 रात और 5 दिनों का है और इसकी शुरुआत जयपुर से होगी।
- दो लोगों के लिए प्रति यात्री शुल्क: 12,840 रुपये
- तीन लोगों के लिए प्रति यात्री शुल्क: 11,910 रुपये
- बच्चों के लिए शुल्क: 10,530 रुपये
इस पैकेज में यात्रियों को राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहरों और खूबसूरत वादियों का आनंद मिलेगा।
क्यों खास हैं ये पैकेज?
IRCTC ने इन टूर पैकेजों को इस तरह तैयार किया है कि यात्री बिना ज्यादा खर्च किए देश की लोकप्रिय जगहों का आनंद ले सकें। हर पैकेज में ट्रेन और कैब की सुविधा शामिल है, जिससे सफर आसान और आरामदायक बन जाता है। साथ ही रहने और खाने-पीने की भी व्यवस्था पैकेज में होती है, ताकि यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत न हो।
बुकिंग का आसान तरीका
यात्री IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं। सभी पैकेज ऑनलाइन उपलब्ध हैं और यात्री अपनी सुविधा और बजट के हिसाब से इनमें से कोई भी चुन सकते हैं। रेलवे का कहना है कि इन पैकेजों को खासकर त्योहार और छुट्टियों के मौसम को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
15 सितंबर तक सुनहरा अवसर
जो यात्री इन पैकेजों का लाभ लेना चाहते हैं, उनके लिए यह मौका सीमित समय के लिए है। 15 सितंबर से पहले बुकिंग करने वालों को इन टूर पैकेजों का मजा 18 हजार रुपये से कम कीमत में मिलेगा। इसका मतलब है कि चाहे धार्मिक यात्रा हो, पहाड़ों की सैर हो या ऐतिहासिक धरोहरें देखनी हों, हर तरह की यात्रा अब बजट में संभव है।
ये भी पढ़ें: IRCTC Parcel Booking: भारतीय रेलवे ने बदल दिया पार्सल बुकिंग के नियम, पहले और अब के रूल्स में है कितना अंतर?












Click it and Unblock the Notifications