भारत दर्शन के लिए IRCTC ने 5 टूर पैकेजों का किया ऐलान
नई दिल्ली। भारत दर्शन के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन ने 5 टूर पैकेजों का ऐलान किया है। आईआरसीटीसी के ये टूर पैकेज अक्टूबर से दिसंबर तक के लिए है। इस टूर पैकेजों में चर्चित तीर्थ स्थलों के साथ-साथ ट्यूरिस्ट प्लेसों को भी शामिल किया गया है।

कैसे होगी बुकिंग
सबसे अहम बात ये कि इसमें प्रतिदिन का किराया 800 रुपए निर्धारित की गई है, जिसमें कन्फर्म ट्रेन टिकट, साइट विजिट, रहने की जगह, वेजिटेरियन खाना और रोड ट्रांसपोर्ट के खर्च भी शामिल है। रेलवे की इस ट्रेन में 18 कोच है, जिसमें 2 लगेज कोच और 15 स्लीपर कोच होते हैं और एक पैंटी कार शामिल है। आप इन ट्रेनों में टिकट बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं।
- पहली ट्रेन चंडीगढ़ से 4 अक्टूबर को निकलेगी, जो शिरडी-साईसिगनापुर-त्रयंबकेश्वर की यात्रा कराएगी।
- दूसरी ट्रेन 14 अक्टूबर को 13 दिनों की यात्रा पर निकलेगी, जो दक्षिण भारत की यात्रा कराएगा। इसमें रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी, कोवलम, तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, तिरुपति और मल्किकार्जुन शामिल है।
- सात ज्योतिर्लिंगों की यात्रा के लिए 7 नवंबर और 2 दिसंबर को चलाई जाएगी। इस टूर पैकेज में उज्जैन, ओमकारेश्वर, द्वारका, नागेश्वर, सोमनाथ, त्र्यंबकेश्वर, शिरडी, भीमाशंकर, घृणेश्वर और एलोरा शामिल है।
- 17 दिसंबर को वाराणसी, गया, पुरी और बैद्यनाथ धाम के लिए ट्रेन जयपुर से शुरू होगी।












Click it and Unblock the Notifications