IPS अधिकारी ऋषि कुमार शुक्ला होंगे नए सीबीआई डायरेक्टर

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के पूर्व डीजीपी ऋषि कुमार शुक्ला को नया सीबीआई डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। वह कार्यवाहक डायरेक्टर नागेश्वर राव का स्थान लेंगे। ऋषि कुमार शुक्ला मध्य प्रदेश कैडर के 1983 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। ऋषि कुमार शुक्ला दो साल के लिए नियुक्त किए गए हैं। ऋषि कुमार शुक्ला को इससे पहले मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस महानिदेशक पद से हटाकर डायरेक्टर पुलिस हाउसिंग बना दिया था।

Rishi Kumar Shukla

ऋषि कुमार शुक्ला का चयन प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली तीन सेलेक्ट कमेटी ने किया है। इस कमेटी में मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई, पीएम मोदी और नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल थे। बता कि, पूर्व सीबीआई डायरेक्टर आलोक वर्मा के हटाए जाने के बाद नागेश्वर राव कार्यवाहक डायरेक्टर के तौर पर इस पद को संभाल रहे थे।

ऋषि कुमार शुक्ला ने इंटेलिजेंस ब्यूरो में भी काम किया है। शुक्ला आतंकवाद के खिलाफ अपने काम के लिए भी जाने जाते हैं। इससे पहले शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि जल्द से जल्द नए सीबीआई डायरेक्टर की नियुक्ति की जाए। शीर्ष अदालत ने पूछा था कि सीबीआई में कबतक अंतरिम निदेशक की स्थिति बनी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+