गुजरात चुनाव: IPS अधिकारी ने चुनाव लड़ने के लिए छोड़ी नौकरी, BJP से मिल सकता है टिकट
अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनावों में नेता ही नहीं बल्कि अधिकारी भी चुनाव लड़ने की जुगाड़ लगा रहे हैं। ऐसे में गुजरात में एक आईपीएस अधिकारी ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वाले इस पुलिस अधिकारी का नाम पी सी बरांडा है। बरांडा को भाजपा ने उन्हें भिलोदा (अनुसूचित जनजाति) सीट से टिकट देने का वादा किया है। हालांकि भाजपा ने उन्हें अधिकृत प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

गुजरात कैडर के आईपीएस पी सी बरांडा अरावली जिले में भिलोदा से विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। राज्य सरकार ने उनका इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया। 58 वर्षीय आईपीएस अधिकारी ने अपने इस्तीफे की पुष्टि खुद की है। बरांडा आदिवासी समुदाय से आते हैं और वह भिलोदा तालुका के अरवल्ली जिले के रहने वाले हैं। 1996 में उन्होंने राज्य पुलिस सेवा डीएसपी के रूप में जॉइन की थी।
हालांकि आईपीएस अधिकारी ने दावा किया है कि भिलोदा विकास के मामले में काफी पिछड़ा हुआ है। भिलोदा की हालात देखकर उन्होंने राजनीति में आने का फैसला किया है। इस सीट पर फिलहाल कांग्रेस के अनिल जोशिआरा का कब्जा है। पी सी बरांडा ने बताया कि मैं पार्टी से मंजूरी मिलने के बाद आने वाले दिनों में बीजेपी उम्मीदवार के रूप में भिलोदा से अपना नामांकन पत्र दाखिल करूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी द्वारा मुझे टिकट देने का वादा करने के बाद ही मैंने इस्तीफा दिया था।












Click it and Unblock the Notifications