Love Story: यूपी की ये खूबसूरत IPS है अब हरियाणा की बहू, जानिए कहां हुए थे IAS पति से नैना चार?
IAS-IPS Love Story: आज IAS और IPS की लवस्टोरी सीरीज में हम बात करेंगे उत्तर प्रदेश कैडर की आईपीएस अधिकारी आशना चौधरी और हरियाणा कैडर के युवा आईएएस अधिकारी अभिनव सिवाच की, जिनकी प्रेम कहानी लोगों के लिए मिसाल है। सोशल मीडिया पर इस वक्त दोनों छाए हुए हैं, वजह है दोनों की शादी।
दरअसल दोनों ने लंबी डेटिंग के बाद हाल ही में प्रेम विवाह किया है और इसी कारण दोनों लोगों के बीच हॉट टॉपिक बने हुए हैं आपको बता दें कि यूपी की बेटी आशना चौधरी अब हरियाणा की बहू बन गई है, अपनी शादी में आशना चौधरी बहुत ज्यादा सुंदर लग रही थीं।

उन्होंने रेड कलर का ब्राइडल लहंगा पहना था, जिसमें वो किसी हिरोईन से कम नहीं लग रही थीं तो वहीं अभिनव सिवाच भी ऑफ व्हाईट शेरवानी में बहुत ज्यादा सुंदर लग रहे थे। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और लोग जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं।
पिलखुवा की रहने वाली हैं IPS आशना चौधरी
आपको बता दें कि आईपीएस आशना चौधरी यूपी के हापुड़ जिले के पिलखुवा की रहने वाली हैं तो वहीं अभिनव सिवाच हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गोरखपुर गांव के रहने वाले हैं, दोनों ने यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2022 में क्रैक की थी। आशना ने AIR 116 रैंक हासिल की थी, जिसके बाद यूपी कैडर मिला और वो मथुरा में एएसपी के पर पर काम कर रही हैं, जबकि अभिनव ने AIR 12 रैंक हासिल की थी, जिसके बाद उन्हें हरियाणा कैडर मिला और वो पिहोवा में SDM बनें।

ट्रेनिंग के दौरान IAS-IPS की शुरू हुई थी Love Story
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक LBSNAA में ट्रेनिंग के दौरान दोनों की पहली मुलाकात हुई थी और फिर दोनों में हुई मित्रता जो कि जल्द ही मोहब्बत में तब्दील हो गई और आज दोनों हमसफर बनकर जिंदगी का सफर तय कर रहे हैं।

श्रीराम कॉलेज से स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई
आशना को लोग Beauty with Brain कहते हैं, उन्होंने गाजियाबाद डीपीएस से पढ़ाई की है तो वहीं साल 2019 में उन्होंने दिल्ली के मशहूर कॉलेज लेडी श्रीराम कॉलेज से परास्नातक की पढ़ाई की। स्नातक करते हुए उनकी इच्छा हुई कि वो यूपीएससी का एग्जाम दें और इसके लिए उन्होंने ग्रेजुएशन के बाद 1 साल का ब्रेक लेकर तैयारी शुरू की और नियमित रूप से पढ़ने का टाइमटेबल बनाया और नतीजा देखिए उन्होंने AIR 116 रैंक हासिल की।

मोटी सैलरी वाली नौकरी छोड़कर चुनी देश सेवा
तो वहीं दूसरी ओर अभिनव सिवाच ने साल 2016 में DTU से बीटेक किया और इसके बाद IIM कोलकाता से एमबीए किया, इन्हें मोटी सैलरी वाली नौकरी मिल सकती थी लेकिन इन्होंने देश सेवा को चुना और यूपीएससी की तैयारी शुरू की और सफलता हासिल की। अपनी तैयारी के दौरान इन्होंने कुछ वक्त के लिए इन्वेस्टमेंट बैंकर का भी काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications