Love Story: बेहद दिलचस्प है कथावाचक निधि की प्रेम कहानी, जानें कहां हुई थी चिराग से मुलाकात?
Kathavachak Nidhi Saraswat Love Story: कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी के बाद मंगलवार को एक और लोकप्रिय आध्यात्मिक हस्ती विवाह सूत्र बंधन में बंध गई। जी हां, आपने सही समझा हम यहां पर बात कर रहे हैं कथावाचक निधि सारस्वत की, जिनकी शादी यूपी के पूर्व कद्दावर मंत्री रामवीर उपाध्याय के बेटे और बीजेपी नेता चिराग उपाध्याय से कल बहुत ही शाही अंदाज में हुई।
अपने कर्णप्रिय भजन और प्रभावशाली शैली के जरिए घर-घर लोकप्रिय हुईं निधि की शादी गाजियाबाद के वेदांता फार्म हाउस में हुई, जिसमें कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

इस शादी को लेकर लोगों के मन में कई तरह के प्रश्न उठ रहे हैं कि एक पूजा-पाठ वाली हस्ती और एक सियासी व्यक्ति का संगम कैसे हो गया? मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक निधि और चिराग पहली बार, ब्राह्मण कम्युनिटी के एक इवेंट में मिले थे, दोनों की पहली मुलाकात काफी दिलचस्प रही थी।
चिराग को आध्यात्म में बहुत ज्यादा रूचि है (Love Story)
कहते हैं कि चिराग को आध्यात्म में बहुत ज्यादा रूचि है और इसी रूचि के जरिए वो निधि के करीब पहुंचे, दोनों में जान-पहचान बढ़ी फिर मित्रता हुई और आज दोनों जीवनसाथी बनने जा रहे हैं। चिराग ने अपने दिल की बात जब घरवालों को बताई तो उन्होंने उनके फैसले का दिल खोलकर स्वागत किया और इस तरह से निधि और चिराग की शादी तय हुई।
निधि सारस्वत कौन हैं? (Kathavachak Nidhi Saraswat Love Story)
निधि सारस्वत एक प्रतिष्ठित हिंदू कथा-वाचिका, आध्यात्मिक गुरु और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। अपनी कम उम्र में ही उन्होंने वह पहचान बना ली है, 1997 में जन्मी निधि अलीगढ़ के सासनी गेट इलाके की रहने वाली हैं। उन्होंने बहुत कम उम्र में श्रीमद भगवद गीता का पाठ करके अपनी स्पिरिचुअल यात्रा शुरू की थी, जब उनकी उम्र सिर्फ आठ साल थी।

कई पुरस्कार अपने नाम किए (Kathavachak Nidhi Saraswat Love Story)
वह और उनकी बहन नेहा, जो उनके साथ भजन गाती हैं, भक्तों के बीच 'युगल जोड़ी' के नाम से मशहूर हैं। निधि ने अपनी शुरुआती पढ़ाई चिरंजी लाल गर्ल्स कॉलेज से पूरी की थी। निधि ने न सिर्फ़ पूरे भारत में बल्कि UK, US और कई दूसरे देशों में भी कथाएं की हैं। उनके कुछ बहुत पसंद किए जाने वाले भजनों में 'मैं राधावल्लभ की' , राधा रानी मेरी है और 'भजो रे मन गोविंदा' शामिल है। स्पिरिचुअल लिटरेचर में उनके योगदान के लिए उन्हें UK पार्लियामेंट से इंटरनेशनल श्रीमद् भगवद गीता स्कॉलर अवॉर्ड और लंदन के मेयर से हार्मनी जैसे अवॉर्ड मिले हैं।

कौन हैं निधि से शादी करने वाले चिराग उपाध्याय?
चिराग उपाध्याय के पिता स्वर्गीय रामवीर उपाध्याय (1957-2022) पांच बार विधायक रहे और कई बार मंत्री पद संभाला, वह पहले बसपा में थे हालांकि अपनी मृत्यु से कुछ समय पहले उन्होंने बसपा से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ज्वाइन की थी। चिराग की मां सीमा उपाध्याय भी जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।












Click it and Unblock the Notifications