Gaurav Khanna Love Story: बेइंतहा खूबसूरत है गौरव खन्ना की बीवी, बेहिसाब है प्यार, फिर क्यों एक्टर बेऔलाद?
Gaurav Khanna Love Story: टीवी के सुपरस्टार गौरव खन्ना अब 'बिग बॉस' बन चुके हैं, मशहूर धारावाहिक 'अनुपमा' में अनुज का किरदार निभाकर लोगों के दिलों पर राज करने वाले गौरव खन्ना ने बहुत ही शांति के साथ माइंड गेम खेला और 'बिग बॉस' की ट्रॉफी जीती और साथ ही उन्होंने 50 लाख रुपये नकद और एक शानदार कार भी अपने नाम कर ली।
उन्होंने ग्रैंड फिनाले में फरहाना भट्ट को हराकर ये खिताब अपने नाम किया। TV की दुनिया में एक लंबा सफर तय करने वाले गौरव खन्ना को उनके फैंस झोली भरभरकर बधाई दे रहे हैं।

11 दिसंबर 1981 यूपी के कानपुर में जन्मे गौरव खन्ना ने डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर से एमबीए की पढ़ाई की थी लेकिन एक्टिंग के शौक ने उन्हें टीवी की दुनिया का हैंडसम एक्टर बना दिया। पिछले 20 साल के संघर्ष के चलते ही 7 दिसंबर की शाम ने उन्हें टीवी का 'बिग बॉस' बना दिया।
गौरव की पत्नी बला की खूबसूरत है (Gaurav Khanna Love Story)
जिस वक्त गौरव खन्ना ने अनुपमा छोड़ा था, उस वक्त करोड़ों फैंस के दिल टूटे थे, आज भी ये सवाल उठता है कि आखिर गौरव खन्ना को शो से आउट क्यों किया गया? शो में उनकी रुपाली गांगुली संग कमेस्ट्री इतनी खूबसूरत थी कि हर कोई इस पेयर का मुरीद हो गया लेकिन आपको जानकर हैरत होगी कि गौरव की रीयल अनुपमा यानी कि उनकी पत्नी बला की खूबसूरत है और उनसे वो बेइंतहा मोहब्बत करते हैं। लोग गौरव को 'जुनूनी आशिक' भी कहते हैं।
एक्टर की पत्नी का नाम आकांक्षा चमोला (Gaurav Khanna Love Story)
आपको बता दें कि एक्टर की पत्नी का नाम आकांक्षा चमोला है और वो भी एक टीवी एक्ट्रेस हैं, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'स्वरागिनी शो' से की थी। उनकी और गौरव की मुलाकात एक इवेंट में एक कॉमन दोस्त के हुई थी।
साल 2016 में दोनों ने शादी कर ली (Gaurav Khanna Love Story)
पहली नजर में गौरव का दिल अकांक्षा पर आ गया था, दोनों में जान-पहचान बढ़ी और एक दिन गौरव ने अपने दिल की बात अकांक्षा से कह दी, एक्ट्रेस भी एक्टर को प्यार करने लगी थीं, साल 2016 में दोनों ने शादी कर ली।
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं Gaurav Khanna की पत्नी
शादी के बाद अकांक्षा ने टीवी से ब्रेक ले लिया लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, उनके वीडियो और रील्स लोगों के बीच हमेशा सुर्खियों में रहते हैं।

शादी के 9 साल के बाद भी Gaurav Khanna बेऔलाद
'बिग बॉस' शो में गौरव ने उस वक्त लोगों को ये कहकर चौंका दिया था कि 'शादी के 9 साल के बाद भी वो पापा नहीं बन पाए क्योंकि अकांक्षा नहीं चाहती हैं, वो बच्चे के लिए तैयार नहीं है और उसके इस फैसले में मैं उनके साथ हूं क्योंकि मैं नहीं चाहता कि मेरी पत्नी किसी दवाब में आकर कोई फैसला करे। क्योंकि दवाब में लिए गए फैसले अक्सर गलत साबित होते हैं। मैं अपनी बीवी से बहुत प्यार करता हूं और उसके इस फैसले में उसके साथ खड़ा हूं।'
Gaurav Khanna की नेटवर्थ कितनी है?
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक गौरव की नेटवर्थ 15 करोड़ और आकांक्षा की नेटवर्थ करीब 2 करोड़ है। दोनों के नेटवर्थ में जमीन-आसमान का अंतर है। अकांक्षा एक ग्लैमरस अभिनेत्री हैं और अक्सर अपनी बोल्ड अदाओं की वजह से चर्चा में रहती हैं।

एक नजर Gaurav Khanna के प्रोफाइल पर
- जन्म: 11 दिसंबर 1980, कानपुर, उत्तर प्रदेश
- शिक्षा: उन्होंने कानपुर से अपनी पढ़ाई पूरी की और बाद में MBA किया।
- करियर की शुरुआत: मॉडलिंग से शुरुआत की और फिर टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा।
बिग बॉस में गौरव खन्ना का सफर
जब गौरव ने 'बिग बॉस' में कदम रखा, कई लोगों को उनकी शांत, परिपक्क और बैलेंस्ड पर्सनालिटी ने चौंका दिया लेकिन उन्होंने साबित कर दिया कि गेम को समझदारी से खेलना भी एक बड़ी ताकत होती है।












Click it and Unblock the Notifications