IPS Arun Mohan Joshi जानिए कौन हैं देश के सबसे कम उम्र के आईजी,पिता ने की ऐसी परवरिश बेटे ने बनाए कई रिकॉर्ड
IPS Arun Mohan Joshi देहरादून के कप्तान के साथ ही कई अहम जिम्मेदारी निभा चुके आईपीएस अरुण मोहन जोशी के नाम एक ओर बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। जोशी देश के सबसे कम उम्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) बन गए हैं। ये उपलब्धि जोशी को नए साल के पहले दिन मिली है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईपीएस अरुण मोहन जोशी को आईजी के बैच पहनाए। बता दें कि अरूण मोहन जोशी 23 साल की उम्र में देश के सबसे कम उम्र के आईपीएस भी बने थे। अरुण मोहन जोशी देहरादून के चकराता के रहने वाले हैं। जोशी की पढ़ाई देहरादून और हरिद्वार में हुई। जोशी का बचपन काफी संघर्षों मेंं बीता। माता के निधन के बाद अफसर पिता ने बेटे की परवरिश की और बेटे को इस मुकाम तक पहुंचाया। अरूण मोहन जोशी ने
आईआईटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और पहले ही प्रयास में सिविल सेवा परीक्षा पास की। मात्र 23 साल की उम्र में देश के सबसे कम उम्र के आईपीएस बने थे। जोशी ने कई जिलों में कप्तान के तौर पर बेहतर कार्यकाल पूरा किया।
राजधानी देहरादून में बतौर कप्तान अरूण मोहन जोशी ने कई ठोस कदम उठाए और ट्रैफिक के साथ लॉ एंड आर्डर को लेकर कड़े निर्णय भी लिए। जिस वजह से आज भी बतौर कप्तान उनके कार्यकाल को याद किया जाता है। अब वह नए साल के पहले दिन केवल 40 वर्ष की उम्र में आईजी बने हैं।
बीते 22 दिसंबर को उत्तराखंड सचिवालय में मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन की अध्यक्षता में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की डीपीसी सम्पन्न हुई थी। डीपीसी में वर्ष 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी पुलिस उप महानिरीक्षक स्वीटी अग्रवाल, अरुण मोहन जोशी, अनंत शंकर ताकवाले तथा राजीव स्वरूप को 01 जनवरी 2024 से पुलिस महानिरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
स्वीटी अग्रवाल के प्रतिनियुक्ति पर होने के कारण उन्हें परफॉर्मा पदोन्नति प्रदान करने का निर्णय लिया गया।वर्ष 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी पुलिस अधीक्षक सुखबीर सिंह को दिनांक 01 जनवरी 2024 से पुलिस उप महानिरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान करने का निर्णय लिया गया। वर्ष 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार तथा धीरेंद्र गुंज्याल को दिनांक 01 जनवरी 2024 से सेलेक्शन ग्रेड प्रदान करने का निर्णय लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications