कौन हैं श्रद्धा जोशी, जिनकी प्रेरणा से '12th फेल' मनोज शर्मा बने IPS ऑफिसर

Who is Shraddha Joshi: इन दिनों विक्रांत मेसी की फिल्म 12th फेल की जोरों-शोरों से चर्चा हो रही है। जिन आईपीएस अधिकारी पर ये फिल्म बनी है, अब उनके साथ-साथ उनकी पत्नी की भी खूब चर्चा है।

श्रद्धा जोशी एक IRS अधिकारी हैं और आईपीएस मनोज शर्मा संग उनकी लव स्टोरी को फिल्म में दिखाया गया है। फिल्म देखने के बाद लोग श्रद्धा को ड्रीम गर्ल भी बता रहे हैं। ऐसे में चलिये जानते हैं कि श्रद्धा जोशी कौन हैं।

Who is Shraddha Joshi

बताते चलें कि मनोज जोशी ने तीन-तीन बार यूपीएससी क्रैक करने की कोशिश की मगर तीनों बार उनके हाथ असफलता ही लगी। जबकि श्रद्धा पीसीएस परीक्षा पास करके डिप्टी कलेक्टर बन गई थीं।

जब श्रद्धा जोशी डिप्टी कलेक्टर बनीं तो उनके घरवाले इस रिश्ते के लिए नहीं मान रहे थे। ऐसे में श्रद्धा इस बात को समझ चुकी थीं कि मनोज का आगे बढ़ना बेहद जरूरी है और उन्हें किसी चुनौती से ही गुजरना होगा।

इसके बाद खुद मनोज ने भी श्रद्धा से कहा कि अगर वे हां कर देंगी तो वो दुनिया बदल देंगे। फिर श्रद्धा ने मनोज का साथ दिया और अपने चौथे प्रयास में मनोज ने साल 2005 में 121वीं रैंक के साथ यूपीएससी की परीक्षा पास कर ली।

इसके बाद साल 2007 में श्रद्धा ने भी यूपीएससी परीक्षा पास की और वे आईआरएस अफसर बन गईं। श्रद्धा जोशी की बात करें तो वे उत्तराखंड की रहने वाली हैं। श्रद्धा शुरुआत से ही पढ़ाई में काफी होशियार थीं। वे डिप्टी कमिश्नर रही हैं और उन्होंने उत्तराखंड सरकार में भी काम किया है।

श्रद्धा ने साल 2018 में महिला आर्थिक विकास महामंडल की एमडी के तौर पर भी काम किया है। उनकी पढ़ाई गुरुकुल कांगरी यूनिवर्सिटी से हुई है।

मनोज शर्मा और श्रद्धा जोशी के दो बच्चे हैं। एक लड़का और एक लड़की। दोनों पर ही विक्रांत मेसी और मेधा शंकर की फिल्म बनी है, जिसका निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा ने किया है। फिल्म 27 अक्टूबर को रिलीज हुई है। इसे देखने के बाद लोग फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+