IAS vs IPS: महिला अधिकारियों के बीच जंग थम नहीं रही, अब आईपीएस अधिकारी ने भेजा 1 करोड़ रुपए का नोटिस
कर्नाटक में दो शीर्ष महिला अधिकारियों के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस पूरे मामले में अब आईएपीएस अधिकारी ने दूसरी महिला अधिकारी को नोटिस भेजा है

IAS Vs IPS: कर्नाटक में दो वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के बीच चल रहा विवाद अब और बढ़ता नजर आ रहा है। वरिष्ठ महिला आईपीएस अधिकारी डी रूपा और आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधुरी के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया है कि दोनों के बीच कलह को सुलझाने के लिए सरकार की ओर से भी कोशिश की जा रही है। यह पूरा विवाद लोगों की बच उस वक्त सामने आया जब आईपीएस अधिकारी रूपा मुद्गिल ने आरोप लगाया कि आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधुरी ने उन्हें वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की कुछ निजी तस्वीरें उन्हें भेजी हैं, उन्होंने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।
अब आईएएस अधिकारी रोहिणी सुंधुरी ने डी रूपा का कानूनी नोटिस भेज दिया है और उनसे बिना शर्त लिखित माफी मांगने को कहा है। साथ ही 1 करोड़ रुपए के मानहानि का भी दावा किया है। जिस तरह से डी रूपा ने रोहिणी को लेकर फेसबुक पर कथित पोस्ट किया और उनपर 19 आरोपलगाए उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए रोहिणी ने यह नोटिस भेजा है और मानसिक पीड़ा और छवि को हुए नुकसान के लिए एक करोड़ रुपए की मानहानि का दावा करते हुए लिखित माफीनामा मांगा है। रोहिणी सिंधुरी ने कहा कि अगर मेरी शर्तें नहीं मानी गईं तो डी रूपा को कोर्ट के सामने आना पड़ेगा।
वहीं डी रूपा ने दावा किया है कि रोहिणी सिंधुरी ने सर्विस कंडक्ट के नियमों का उल्लंघन किया है, उन्होंने वरिष्ठ अधिकारी को ये तस्वीरें भेजकर नियमों का उल्लंघन किया है। जो नोटिस भेजा गया है उसमे कहा गया है कि आपने जो बयान दिया, आरोप लगाए, उसकी वजह से मेरे मुवक्किल, उसके परिवार को मानसिक तनाव से गुजरना पड़ा है। इससे मेरे मुवक्किल की प्रोफेशनल छवि खराब हुई है। जो नुकसान इस हरकत से हुआ है उसकी पूर्ति नहीं की जा सकती है।
बता दें कि फेसबुक पोस्ट पर डी रूपा ने लिखा था, डियर मीडिया, कृपया आप भ्रष्टाचार वाले मुद्दे पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें, जिसे मैने रोहिणी सिंधुरू के खिलाफ उठाया है। मैं किसी से कोई विवाद नहीं करना चाहती हूं, मैं सिर्फ भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रही हूं जिससे आम आदमी को सबसे ज्यादा फर्क पड़ता है। साथ ही इस पैटर्न की भी जांच करिए, जहां एक आईएएस अधिकारी की प्रदेश में मौत हो जाती है। एक आईपीएस अधिकारी की तमिल नाडु में मौत हो जाती है, एक आईएएस और उसकी पत्नी के बीच तलाक हो गया।
मैं और मेरे पति अभी भी साथ हैं, हम अभी भी परिवार को साथ रखने के लिए लड़ रहे हैं। कृपया ऐसे लोगों से सवाल करिए जो इस तरह के पैटर्न को आगे बढ़ाते हैं और परिवार में बाधा बनते हैं। नहीं तो कई और परिवार बर्बाद हो जाएंगे। मैं मजबूत महिला हूं, मैं लड़ूंगी। लेकिन सभी महिलाएं इतनी मजबूत नहीं होती जो लड़ पाएं। उन महिलाओं की आवाज बनिए। भारत परिवार के मूल्यों के लिए जाना जाता है। उसे बचाने की कोशिश करते हैं, हम सब मिलकर।
जिस तरह से दो वरिष्ठ अधिकारियों के बीच विवाद सामने आया उसे शांत करने के लिए मुख्यमंत्री बासवाराज ने भी कोशिश की। दोनों को 21 फरवरी तक बिना पोस्टिंग के ट्रांसफर कर दिया गया, दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ चीफ सेक्रेटरी से शिकायत भी की है।












Click it and Unblock the Notifications