Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IPL 2021: एंकर संजना गणेशन ने इस तरह किया पति बुमराह और MI को सपोर्ट, चर्चा में आई 'खास' ड्रेस

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का रोमांच एक बार फिर शुरू हो गया है, बीते शुक्रवार मुंबई इंडियंस (एमआई) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (आरसीबी) के बीच कांटे की टक्कर के साथ दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेट टूर्नामेंट आईपीएल-2021 का आगाज हुआ। कोरोना वायरस महामारी के चलते स्टेडियम में दर्शकों की तो नो एंट्री है लेकिन क्रिकेट प्रेमी अपनी टीवी से एक पल के लिए भी दूर नहीं हुए। हालांकि मुंबई इंडियंस को अपने पहले मैच में हार का स्वाद चखड़ा पड़ा लेकिन टीम के घातक गेंदबाद जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

मार्च में हुई थी शादी

मार्च में हुई थी शादी

मालूम हो कि हाल ही में भारत दौरे पर आई इंग्लैंड टीम के साथ जारी सीरीज को बीच में छोड़ तेज गेंदबाद बुमराह ने संजना गणेशन संग अपनी नई पारी की शुरूआत की। जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन की शादी 15 मार्च को हुई। आपको बता दें कि संजना गणेशन पेशे से टीवी एंकर हैं और वह आईपीएल सहित कई आयोजनों को होस्ट कर चुकी हैं।

काम पर लौटीं संजना गणेशन

काम पर लौटीं संजना गणेशन

संजना गणेशन को आईपीएल-14 को भी होस्ट करने की जिम्मेदारी मिली है, शादी के बाद यह पहला मौका था जब वह टीवी पर एंकर के तौर पर नजर आईं। शादी के बाद होस्ट के तौर पर वापसी करने वालीं जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। संजना आईपीएल 2021 के पहले मैच में एमआई और आरसीबी दोनों के लिए एंकरिंग कर रही थीं लेकिन दिल से वह अपने पति जसप्रीत बुमराह की टीम को सपोर्ट कर रही थीं।

बिना बोले इस तरह किया पति को सपोर्ट

बिना बोले इस तरह किया पति को सपोर्ट

हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है इस बात का दावा तो नहीं किया जा सकता लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स संजना गणेशन की ब्लू ड्रेस को देख ऐसा ही अंदाजा लगा रहे हैं। इंटरनेट पर संजना गणेशन की ड्रेस को लेकर अब चर्चा शुरू हो गई है, उनके और बुमराह को लेकर कई तरह के फनी मीम भी शेयर किए जा रहे हैं।

यूजर्स ने बताया सच्चा प्यार

यूजर्स ने बताया सच्चा प्यार

कई यूजर्स ने दावा किया कि संजना गणेशन ने अपने नवविवाहित पति जसप्रीत बुमराह और उनकी टीम को सपोर्ट करने के लिए जानबूझकर नीले रंग की ड्रेस पहनी क्योंकि मुंबई इंडियंस की जर्सी भी ब्लू रंग की है। कल के मैच में एक और संयोग यह देखने को मिला कि शादी से पहले और बाद में जसप्रीत बुमराह ने बैट्समैन विराट कोहली का आईपीएल विकेट झटका। संजना गणेशन का बिना कहे इस तरह अपने पति को सपोर्ट करना यूजर्स को भा गया, कई लोगों ने इसे सच्चा प्यार बताया।

यह भी पढ़ें: IPL 2021 Salary: कोहली हैं सबसे महंगे कैप्टन, जानिए सभी टीमों के कप्तानों की सैलरी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+