IPL मैच पर सट्टा लगा रहा पूर्व क्रिकेटर गिरफ्तार, खेल चुका है 50 से ज्यादा एकदिवसीय मैच
मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 13वां सीजन अंतिम पड़ाव पर है। 10 नवंबर 2020 को दिल्ली और मुंबई के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। इससे पहले मुंबई पुलिस ने सट्टेबाजी करने वाले पूर्व क्रिकेटर को गिरफ्तार किया है। वो रणजी में मुंबई और ओडिशा का प्रतिनिधित्व कर चुका है। उसका नाम रॉबिन मॉरिस है। कनाडा में जन्मे रॉबिन मॉरिस के ऊपर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच हुए मैच पर सट्टा लगाने का आरोप है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रॉबिन के पास से 2 लैपटॉप, 3 टैबलेट और 14 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

51 घरेलू एकदिवसीय मैच खेल चुका है रॉबिन
जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि यारी रोड स्थित मॉरिस के फ्लैट में एक सट्टेबाजी रैकेट के बारे में सूचना मिली थी। सूचना पाकर पुलिस ने छापा मारा और वहां से रॉबिन सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक रॉबिन मॉरिस ने 42 फर्स्ट क्लास क्रिकेट के अलावा 51 घरेलू एकदिवसीय मैच मुंबई और ओडिशा के लिए खेले हैं। यह सभी मैच साल 1995 से 2007 के बीच खेले गए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1995-96 में क्रिकेट सीरीज खेलने वाली अंडर 19 भारतीय टीम का भी हिस्सा रहे थे।

विवादों से रहा है पुराना नाता
गौरतलब है कि साल 2019 में अलजजीरा टीवी ने एक स्टिंग ऑपरेशन किया था और उस वक्त मॉरिस पर मैच-फिक्सिंग में शामिल होने के आरोप लगे थे। पिछले ही साल रॉबिन मॉरिस पर एक लोन एजेंट को किडनैप करने का आरोप लगा था। बताया गया था कि 2 लाख रुपए के लिए लोन एजेंट का अपहरण किया गया था। इस मामले में 4 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था।

आईपीएल के फाइनल में मुंबई और दिल्ली
आईपीएल 2020 समाप्त होने में बस केवल एक मैच बचा है। चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेलेगी। दिल्ली ने 13 सीजन में पहली बार फाइनल में कदम रखा है। उसने दूसरे क्वालीफायर में सनराइजर्स हैदराबाद को 17 रन से मात दी। वहीं मुंबई ने पहले क्वालीफायर में दिल्ली पर 57 रन से जीत दर्ज करके फाइनल में जगह पक्की की थी।
-
VIDEO: 'टिकट दिला दो जमील भाई', सुनील गावस्कर पर चढ़ा धुरंधर का बुखार! राकेश बेदी से लगाई मदद की गुहार -
IPL 2026: खिलाड़ियों के परिवारों पर BCCI का हंटर, एक साथ नहीं कर पाएंगे सफर, हार्दिक-महिका क्या करेंगे? -
RCB Ticket Prices: RCB-SRH मैच टिकट हुआ महंगा, प्राइस इतना कि खरीद लेंगे iPhone, गोल्ड की तरह बढ़ गए दाम -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर












Click it and Unblock the Notifications