INX Media Case: पीटर मुखर्जी 13 अप्रैल तक की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने पीटर मुखर्जी को 13 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पीटर मुखर्जी पहले से ही अपनी बेटी की हत्या के आरोप में जेल में बंद हैं। लेकिन आईएनएक्स मीडिया मामले में भी उनकी भूमिका सामने आने के बाद जांच एजेंसियों ने पीटर मुखर्जी की हिरासत मांगी थी, ताकि वह उनसे इस मामले में पूछताछ कर सके। सीबीआई ने कहा कि पीटर मुखर्जी पूछताछ में मदद नहीं की थी, इसी वजह से सीबीआई उन्हें कार्ति और उनके सीए के सामने बैठाकर पूछताछ नहीं कर सकी। अगली तारीख पर पीटर मुखर्जी को वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए मुंबई जेल से पेश किया जाएगा। उन्हें आज सीबीआई उन्हें मुंबई जेल लेकर जाएगी।

peter

जांच एजेंसियों ने कोर्ट में याचिका दायर करके कहा था कि वह आईएनएक्स मीडिया मामले में पीटर मुखर्जी की हिरासत चाहती हैं, ताकि वह उन्हें कार्ति चिदंबरम के सामने बैठाकर पूछताछ कर सके। मामले की जांच कर रही सीबीआई का कहना था कि उसके पास इस मामले में नए तथ्य हैं, लिहाजा उसे इसके बारे में पूछताछ करने के लिए पीटर मुखर्जी की हिरासत चाहिए। इससे पहले पीटर मुखर्जी की पत्नी इंद्राणी मुखर्जी ने पूछताछ में कहा था कि उन्होंने कार्ति चिदंबरम को घूस दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+