INX Media Case: पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंचे कार्ति चिदंबरम
नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गुरुवार को पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुए। बता दें कि इसमें कई मामलों को लेकर ईडी जांच कर रही है। इसके अलावा सीबीआई भी इस मामले में की जांच कर रही है। ये दोनों एजेंसियां इस बात की जांच कर रही है कि कैसे कार्ति ने 2007 में विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (FIPB) से मंजूरी पाने में कामयाब रहे जब उनके पिता वित्त मंत्री थे।

बता दें कि आईएनएक्स मीडिया को एफआईपीबी क्लीयरेंस की सुविधा के लिए धन स्वीकार किए जाने के इस मामले में सीबीआई ने 28 फरवरी, 2018 को कार्ति को गिरफ्तार भी किया था , हालांकि बाद में उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई। इसके अलावा कार्ति के चार्टर्ट अकाउंटेंट एस भास्कररमन को भी गिरफ्तार किया गया था जिनको बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।
पी चिदंबरम से भी पूछताछ कर चुकी है ईडी
एजेंसी ने INX ग्रुप को FIPB क्लीयरेंस देने के मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम से भी पूछताछ कर चुकी है। ईडी ने सीबीआई प्राथमिकी के आधार पर पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) मामला दर्ज किया था और आरोप लगाया था कि 2007 में 305 करोड़ रुपये के विदेशी फंड प्राप्त करने के लिए आईएनएक्स मीडिया को एफआईपीबी मंजूरी में अनियमितता हुई थी। ईडी की अब तक की जांच से पता चला है कि एफआईपीबी की मंजूरी के लिए आईएनएक्स मीडिया के निदेशक पीटर और इंद्राणी मुखर्जी पी चिदंबरम से मिले थे ताकि उनके आवेदन में कोई रोक-टोक या देरी न हो।
यह भी पढ़ें- मनी लॉड्रिंग केस में ईडी के सामने फिर से 12 फरवरी को पेश होंगे रॉबर्ट वाड्रा












Click it and Unblock the Notifications