INX मीडिया केस: 14 फरवरी तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजी गईं इंद्राणी मुखर्जी

INX मीडिया केस:

नई दिल्ली। पटियाला हाउस कोर्ट ने बुधवार को इंद्राणी मुखर्जी को आईएनएक्स मीडिया मामले के सिलसिले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया 5 फरवरी को, एक विशेष अदालत ने इंद्राणी को गिरफ्तार करने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को आदेश दिया था। शीना बोरा हत्या के मामले में एक प्रमुख आरोपी इंद्राणी, वर्तमान में मुंबई के बायकुला जेल में दर्ज है। वहीं इससे पहले 5 फरवरी को आईएनएक्स मीडिया केस में विशेष सीबीआई कोर्ट के सामने पेश किया गया। दिल्ली में विशेष सीबीआई कोर्ट ने इस मामले में सीबीआई को इंद्राणी मुखर्जी को गिरफ्तार करने की स्वीकृति दे दी है। कोर्ट ने इंद्राणी मुखर्जी को दो दिन की रिमांड पर भी भेज दिया है। पिछले महीने ही सीबीआई ने आईएनएक्स मीडिया से जुड़े मामले में इंद्राणी मुखर्जी से पूछताछ भी की थी।

दिल्ली की विशेष कोर्ट के समक्ष पेश किया गया था

दिल्ली की विशेष कोर्ट के समक्ष पेश किया गया था

शीना बोरा हत्याकांड में जेल में बंद इंद्राणी मुखर्जी को आईएनएक्स मामले में दिल्ली की विशेष कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। जहां कोर्ट ने इंद्राणी मुखर्जी को गिरफ्तार करने की इजाजत सीबीआई को दे दी है। कोर्ट ने इंद्राणी मुखर्जी को दो दिन की रिमांड पर भी भेज दिया है। इससे पहले शीना बोरा हत्या मामले में सुनवाई कर रही सीबीआई की विशेष कोर्ट ने केंद्रीय जांच एजेंसी को आईएनएक्स मामले में इंद्राणी मुखर्जी से जेल में पूछताछ की मंजूरी दी थी।

इंद्राणी मुखर्जी से पूछताछ

इंद्राणी मुखर्जी से पूछताछ

पिछले महीने ही सीबीआई ने महाराष्ट्र जेल में बंद रहीं इंद्राणी मुखर्जी से पूछताछ की थी। उस समय सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी थी कि जांच एजेंसी के अधिकारियों ने इंद्राणी मुखर्जी से इस संदर्भ में पूछताछ की थी।

 पूर्व निदेशक पीटर और इंद्राणी मुखर्जी भी आरोपी

पूर्व निदेशक पीटर और इंद्राणी मुखर्जी भी आरोपी

आईएनएक्स मीडिया मनी लांड्रिंग केस में कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के साथ-साथ आईएनएक्स मीडिया के पूर्व निदेशक पीटर और इंद्राणी मुखर्जी भी आरोपी हैं। सीबीआई के अनुसार आईएनएक्स मीडिया के खिलाफ एफआईपीबी की शर्तों के उल्लंघन करते हुए कर चोरी के एक मामले को रफा-दफा कराने के लिए कार्ती चिदंबरम ने आईएनएक्स मीडिया से रिश्वत ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+