INX Media Case: चिदंबरम की सीबीआई रिमांड आज हो रही खत्म, सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई

नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया केस में गिरफ्तार किए गए पूर्व वित्तमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता की सीबीआई रिमांड के खिलाफ दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। चिदंबरम की सीबीआई रिमांड भी आज खत्म हो रही है जिसके बाद उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट में पेशी के बाद तय होगा कि उनको जमानत मिलेगी या फिर कुछ और दिन उन्हें सीबीआई की रिमांड में भेज दिया जाएगा।

inx media case: p chidambaram supreme court cbi custody

इसके पहले, शुक्रवार को सीबीआई ने राउज एवेन्यू कोर्ट में चिदंबरम को पेश किया था। इस दौरान सीबीआई ने पांच दिन की हिरासत की मांग की थी। कोर्ट में पेशी के बाद चिंदबरम की हिरासत 2 सितंबर तक बढ़ा दी गई थी। दूसरी तरफ, सुप्रीम कोर्ट में चिदंबरम द्वारा दिल्ली हाईकोर्ट के 20 अगस्त के फैसले को चुनौती दी गई थी, इस याचिका पर अदालत अपना आदेश 5 सितंबर को सुनाएगी।

इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने चिदंबरम की अग्रिम जमानत वाली याचिका खारिज कर दी थी। अग्रिम जमानत वाली याचिका खारिज होने के बाद चिदंबरम ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन उनको फौरी राहत नहीं मिली थी, जिसके बाद बेहद नाटकीय अंदाज में सीबआई ने चिदंबरम को दिल्ली स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद चिदंबरम को सीबीआई मुख्यालय लाया गया था और अगले दिन राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के बाद सीबीआई को 5 दिनों की रिमांड मिल गई थी।

सीबीआई ने 15 मई 2017 को दर्ज एक एफआईआर में आरोप लगाया था कि साल 2007 में तत्कालीन वित्त मंत्री चिदंबरम के कार्यकाल में आईएनएक्स मीडिया समूह को विदेश से 305 करोड़ का निवेश प्राप्त करने के लिए विदेशी निवेश संवर्द्धन बोर्ड की मंजूरी देने में अनियमितताएं की गईं। प्रवर्तन निदेशालय ने भी 2017 में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+