INX मीडिया मामले में ED के समन पर स्टे के लिए कार्ति चिदंबरम गए सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। कार्ती चिदंबरम ने आईएनएक्स मीडिया मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर स्टे की मांग की है। इसके लिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। पिछले हफ्ते, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के बेटे कार्तिक मामले के सिलसिले में दूसरी बार ईडी के समक्ष पेश हुए। उन्होंने कथित तौर पर ईडी को बताया कि वह 'विरोध के तहत' एजेंसी से समक्ष उपस्थित थे। उन्हें पहली बार एजेंसी द्वारा 18 जनवरी को उनसे पूछताछ की गई थी। इससे पहले कार्ती चिदंबरम के अकाउंटेंट को पांच दिन की रिमांड पर भेज दिया है। अकाउंटेंट को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रिमांड में भेजा गया था। दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने ईडी को ये रिमांड दी है। आईएनएक्स मीडिया मामले में कार्ती और अन्य के खिलाफ मनी लॉड्रिंग का मामला दर्ज किया था। जिसमें कार्ति के खिलाफ जांच चल रही है।

INX मीडिया मामले में ED के समन पर स्टे के लिए कार्ति चिदंबरम गए सुप्रीम कोर्ट

गौरतलब है कि आईएनएक्स मीडिया मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बीते शुक्रवार को ईडी ने तमिलनाडु में छापेमारी भी की थीहै। कार्ति के करीबी तीन लोगों के ठिकानों पर छापे मारे गए हैं। भास्कर रमन, सीवीएन रेड्डी और आर विश्वान्थन के यहां छापे मारे गए हैं। वहीं गुरुवार को दिल्ली में कार्ति से भी पूछताछ की गई थी।

आरोप है कि कार्ति के पिता पी चिदबंरम देश के वित्त मंत्री थे तब फॉरेन इन्वेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड (एफआईपीबी) ने आईएनएक्स मीडिया के फंड को मंजूरी दी थी। इसमें कार्ति के साथ इंद्राणी मुखर्जी और पीटर मुखर्जी का नाम भी शामिल था। कार्ती चिदंबरम पर इस मामले में संलिप्त होने का आरोप है। वहीं, उन पर विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के उल्लंघन के मामले में भी ईडी ने नोटिस जारी किया है। आरोप था कि वह वासन हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी से कथित तौर पर जुड़े हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+