Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

INX मीडिया केस: कार्ति चिदंबरम को बड़ी राहत, SC ने दी अमेरिका, यूके और फ्रांस जाने की अनुमति

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने INX मीडिया केस में पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कार्ति चिदंबरम को 23 से 31 जुलाई तक अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन के दौरे पर जाने की अनुमति दे दी है। कार्ति ने बिजनेस का हवाला देते हुए विदेश जाने की अनुमति मांगी थी जिसे सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। इसके पहले, सुप्रीम कोर्ट ने कार्ति के विदेश जाने पर पाबंदी लगा रखी थी।

ये भी पढ़ें: एयरसेल मैक्सिस केस में अग्रिम जमानत के लिए दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे पी चिदंबरम

Supreme Court allows Karti Chidambaram to travel to USA, France and UK from July 23rd to 31st for business purpose.

कार्ति चिदंबरम ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई थी कि उनको बिजनेस और टेबल टेनिस ऐसोसिएशन की मीटिंग शामिल होने के लिए विदेश जाने की इजाजत दी जाए। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अपील मंजूर करते हुए 23 से 31 जुलाई तक विदेश जाने की इजाजत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कार्ति को केवल अमेरिका, यूके और फ्रांस जाने की ही अनुमति दी है।

वहीं, इस केस में पी चिदंबरम ने दिल्ली हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की है। जिसपर कल सुनवाई होगी। वहीं, 19 जुलाई को एयरसेल मैक्सिस केस में सीबीआई ने एक पूरक चार्जशीट फाइल की थी जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम को भी आरोपी बनाया गया था। इस चार्जशीट में कुछ रिटायर्ड सरकारी अधिकारियों के नाम भी शामिल थे।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी लखनऊ में 28-29 जुलाई को करेंगे 60000 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास, सीएम योगी ने ली समीक्षा बैठक

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+