पीएम मोदी लखनऊ में 28-29 जुलाई को करेंगे 60000 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास, सीएम योगी ने ली समीक्षा बैठक
पीएम मोदी लखनऊ में करेंगे 60000 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने 29 जुलाई को इन्वेस्टर्स समिट-2018 की ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी के दौरान 4.6 लाख करोड़ में से लगभग 60,000 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स के निवेश की तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने 27 व 28 जुलाई, 2018 को प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत योजना और स्मार्ट सिटी योजना के सम्बन्ध में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम की भी समीक्षा की। ये कार्यक्रम गोमतीनगर स्थित इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इन दोनों कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। वो यहां करीब 60,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रोजेक्ट्स का शुभारम्भ करेंगे। 28 जुलाई को प्रधानमंत्री प्रदेश के लिए अमृत योजना की 57, स्मार्ट सिटी योजना की 26 और प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की 11 योजनाओं का शुभारम्भ करेंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को उनके आवास की चाभी का वितरण किया जाएगा। प्रदेश के 5 जनपदों के लाभार्थियों से प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे।
आदित्यनाथ ने इन कार्यक्रमों के लिए पूरी तैयारी पुख्ता किये जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बैठक में कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की कोताही ना बरती जाए। उन्होंने कहा कि ये कार्यक्रम उत्तर प्रदेश की छवि को उभारने और निखारने के प्रतिष्ठित आयोजन हैं, जिसमें कई केन्द्रीय मंत्री, औद्योगिक घराने, व्यापारी संगठन, निवेशक और विभिन्न प्रदेशों के उच्चाधिकारी शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री ने ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी में आने वाले लोगों के रहने और परिवहन और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर उत्तर प्रदेश की छवि को उभारते हुए प्रचार-प्रसार की रणनीति अपनायी जाए। एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक आने-जाने के रूट्स पर ट्रैफिक के सुचारु प्रबन्धन के निर्देश देते हुए कहा कि इन कार्यक्रमों के दौरान आवागमन में कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिये कि वीआईपी की सुविधा के लिए पहले से ही रूट चार्ट बना लिये जाएं। साथ ही, इमरजेंसी रूट की भी व्यवस्था रखी जाए। इन रूट्स पर सौन्दर्यीकरण, लाइटिंग, पेंटिंग आदि की भी व्यवस्था की जाए। उन्होंने ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी के सभी 75 जनपदों में सजीव प्रसारण की सुचारु व्यवस्था किये जाने के भी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ नगर निगम यह सुनिश्चित करे कि पूरे शहर सहित खासतौर पर इन रूट्स और कार्यक्रम स्थल के आसपास सफाई व्यवस्था रहे। सड़कों, किनारे की रेलिंग तथा डिवाइडरों को भी ठीक किया जाए। बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। जनपद स्तर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों को इन कार्यक्रमों में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि ये कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के विकास को एक नई दिशा देंगे।
समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री जी ने ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी और प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत योजना तथा स्मार्ट सिटी के सम्बन्ध में किये गये प्रस्तुतिकरण को देखा और उनके सम्बन्ध में आवश्यक सुझाव व दिशा-निर्देश भी दिये।
इस दौरान मुख्य सचिव एवं औद्योगिक व अवस्थापना विकास आयुक्त अनूप चन्द्र पाण्डेय ने मुख्यमंत्री जी को ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह ने 27 व 28 जुलाई, 2018 को आयोजित किये जा रहे कार्यक्रम के सम्बन्ध में अवगत कराया।
-
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट -
Surya Midha Net Worth: कौन हैं 22 साल के सूर्या मिधा? जकरबर्ग को पछाड़ बने सबसे युवा अरबपति? अथाह है संपत्ति -
Petrol Price: पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
VIDEO: राष्ट्रपति ने प्रेमानंद महाराज को देखते ही किया प्रणाम! सादगी ने जीता दिल, क्या हुई आध्यात्मिक चर्चा?












Click it and Unblock the Notifications